अनगड़ा : दुर्घटना के बाद वैन के साथ दो किमी घिसटती चली गयी महिला, महिला की हालत गंभीर, रिम्स रेफर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

अनगड़ा : अनगड़ा-हुंडरु फॉल मार्ग पर सिरका सरना के समीप सोमवार की शाम सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. बताया गया कि सिरका नयाटोली निवासी दिनेश महतो अपनी पत्नी सालमन देवी (32 वर्ष) के साथ बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान एक पिकअप वैन ने उन्हें चपेट में […]
विज्ञापन
अनगड़ा : अनगड़ा-हुंडरु फॉल मार्ग पर सिरका सरना के समीप सोमवार की शाम सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. बताया गया कि सिरका नयाटोली निवासी दिनेश महतो अपनी पत्नी सालमन देवी (32 वर्ष) के साथ बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान एक पिकअप वैन ने उन्हें चपेट में ले लिया.
दुर्घटना में सालमन देवी बाइक से नीचे गिर पड़ी व उसकी साड़ी वैन में फंस गयी. जिससे महिला करीब दो किमी तक वैन के पीछे घिसटती चली गयी. ग्रामीण वैन रोकने के लिए शोर मचाते रहे, लेकिन चालक वैन लेकर भागता रहा.
अनगड़ा के समीप किसी प्रकार महिला वैन से छिटककर दूर जा गिरी. जिसके बाद ग्रामीणों ने महिला को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया. बताया गया कि वैन से घसीटे जाने से महिला के शरीर के दाहिनी हिस्से में गंभीर चोटें आयी है. पुलिस ने वैन को जब्त कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










