रांची : हर युवा बने लौहपुरुष, हालात बदल जायेंगे : सुदेश महतो

Updated at : 16 Dec 2018 10:10 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : हर युवा बने लौहपुरुष, हालात बदल जायेंगे : सुदेश महतो

रांची : अाजसू पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने कहा कि लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सच्चे राष्ट्रभक्त, सफल व कुशल प्रशासक थे़ वे सत्य को जीवन का मूल मंत्र समझते थे़ देश के हर युवा में लाैहपुरुष जैसी शक्ति और नेतृत्व की क्षमता है़ आज हर युवा को सरदार […]

विज्ञापन
रांची : अाजसू पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने कहा कि लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सच्चे राष्ट्रभक्त, सफल व कुशल प्रशासक थे़ वे सत्य को जीवन का मूल मंत्र समझते थे़ देश के हर युवा में लाैहपुरुष जैसी शक्ति और नेतृत्व की क्षमता है़ आज हर युवा को सरदार पटेल बनकर उभरना होगा़ राज्य निर्माण का पूर्ण लक्ष्य हासिल करना होगा़ इससे ही हालात बदलेंगे़ श्री महतो सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर मौके पर बोल रहे थे़
इधर, पार्टी मुख्यालय में सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर कई नेता जुटे़ उनके पदचिह्न व आदर्श पर चलने की शपथ ली़ केंद्रीय महासचिव राजेंद्र मेहता ने कहा कि सरदार पटेल के अतुलनीय एवं असीम योगदान के लिए भारतीय जनमानस हमेशा ऋणी रहेगा़ पार्टी नेता सुनील यादव, कुमोद वर्मा, राजकिशोर महतो, साहित्य सिंह सहित कई नेताओं ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी़
आजसू ने नये पदाधिकारियों का किया मनोनयन : दूसरी तरफ, आजसू पार्टी ने संगठन का विस्तार करते हुए नये पदाधिकारी को मनोनीत किया है.
पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो ने क्षेत्रीय प्रवक्ता, केंद्रीय सचिव और केंद्रीय समिति सदस्य के रूप में पार्टी नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है़ पाकुड के जॉन जंतु सोरेन को संताल परगना का क्षेत्रीय प्रवक्ता व प्रदीप तिवारी उर्फ बबलू तिवारी को उत्तरी छोटानागपुर का क्षेत्रीय प्रवक्ता मनोनीत किया गया है़ बोकारो जिला के बंधन शर्मा को केंद्रीय सचिव, बाल गोविंद प्रजापति, राजेश भगत और किस्टो भगत को केंद्रीय समिति का सदस्य बनाया गया है़
गोड्डा के दीपक कुमार और रणजीत राय को समिति सदस्य मनोनीत किया गया है़ पार्टी नेताओं के मनोनयन पर उमाकांत रजक, लंबोदर महतो, सुबोध प्रसाद, अजय सिंह, आलोक जयपाल, मनोज मेलर, मंटू महतो, दुर्गाचरण महतो, मनोज जैन आदि ने बधाई दी है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola