रांची : मध्याह्न भोजन योजना का निरीक्षण कल से
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के प्रधान सचिव अमरेंद्र प्रताप सिंह ने स्कूलों में संचालित मध्याह्न भोजन योजना का निरीक्षण करने का निर्देश दिया है. उक्त निरीक्षण व पर्यवेक्षण 17 दिसंबर से लेकर 22 दिसंबर तक जिलों में होगा. इसके बाद निरीक्षण करनेवाले सभी 13 वरीय अधिकारी प्रथम प्रतिवेदन 30 जनवरी तक प्रधान […]
विज्ञापन
रांची : स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के प्रधान सचिव अमरेंद्र प्रताप सिंह ने स्कूलों में संचालित मध्याह्न भोजन योजना का निरीक्षण करने का निर्देश दिया है. उक्त निरीक्षण व पर्यवेक्षण 17 दिसंबर से लेकर 22 दिसंबर तक जिलों में होगा. इसके बाद निरीक्षण करनेवाले सभी 13 वरीय अधिकारी प्रथम प्रतिवेदन 30 जनवरी तक प्रधान सचिव को साैंपेंगे
इसके लिए अपर सचिव शैलेश कुमार चाैरसिया को धनबाद व गिरिडीह, प्राथमिक शिक्षा निदेशक विनोद कुमार को रामगढ़ व हजारीबाग, माध्यमिक शिक्षा निदेशक उमाशंकर सिंह को रांची व खूंटी, अपर सचिव सुचित्रा सिन्हा को सरायकेला व चाईबासा, संयुक्त सचिव देवेंद्र भूषण सिंह को लोहरदगा व लातेहार, उप सचिव असीम किस्पोट्टा को पलामू, उप निदेशक रामजतन राम को जामताड़ा व गोड्डा, उप निदेशक मुकेश कुमार सिन्हा को चतरा व कोडरमा, रांची के आरडीडीइ अशोक कुमार शर्मा को गुमला, शिक्षा परियोजना के प्रशासी पदाधिकारी जयंत कुमार मिश्र को दुमका व साहेबगंज, आरडीडीइ पलामू अरविंद विजय विलूंग को गढ़वा व लातेहार, आरडीडीइ दुमका राजकुमार सिंह को पाकुड़ व देवघर तथा आरडीडीइ कोल्हान नारायण विश्वास को जमशेदपुर जिला आवंटित किया गया है.
निर्देश में कहा गया है कि जिला आवंटित अधिकारी प्रत्येक दो माह में कम से कम एक दिन एक जिले में बुधवार/गुरुवार या शुक्रवार/शनिवार को व्यतीत करेंगे. एक बार भ्रमण करने जाने पर अधिकारी उसे पूर्ण कर ही वापस लाैटेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










