रांची़ : पूर्व राष्ट्रपति डॉ प्रणव मुखर्जी 15 को रांची में

Updated at : 13 Dec 2018 9:19 AM (IST)
विज्ञापन
रांची़ : पूर्व राष्ट्रपति डॉ प्रणव मुखर्जी 15 को रांची में

रांची़ : पूर्व राष्ट्रपति डॉ प्रणव मुखर्जी 15 दिसंबर को रांची अायेंगे. वे विशेष कर अोरमांझी स्थित डीपीएस ग्रेटर रांची के स्कूल भवन का शिलान्यास करेंगे. साथ ही महिला महाविद्यालय, जस्टिस दीपक मिश्र सेंटर फॉर लीगल स्टडीज, जस्टिस शिवा कीर्ति सेंटर, भारत पर्व और कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल का भी उदघाटन करेंगे. इस मौके पर सांस्कृतिक […]

विज्ञापन
रांची़ : पूर्व राष्ट्रपति डॉ प्रणव मुखर्जी 15 दिसंबर को रांची अायेंगे. वे विशेष कर अोरमांझी स्थित डीपीएस ग्रेटर रांची के स्कूल भवन का शिलान्यास करेंगे.
साथ ही महिला महाविद्यालय, जस्टिस दीपक मिश्र सेंटर फॉर लीगल स्टडीज, जस्टिस शिवा कीर्ति सेंटर, भारत पर्व और कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल का भी उदघाटन करेंगे. इस मौके पर सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम में डीपीएस भागलपुर और डीपीएस ग्रेटर रांची के बच्चे संयुक्त रूप से प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. इसके अलावा कोलकाता से म्यूजिक बैंड टीम को भी बुलाया गया है.
इस कार्यक्रम में जस्टिस दीपक, बीपी सिंह और शिवा कीर्ति के अलावा छत्तीसगढ़ के भूतपूर्व गवर्नर शेखर दत्त के भी भाग लेने की संभावना है. मालूम हो कि डीपीएस ग्रेटर का यह कार्यक्रम 21 अगस्त 2018 को होना था, लेकिन स्कूल प्रशासन ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक की वजह से कार्यक्रम स्थगित कर दिया था.
डीपीएस भागलपुर और डीपीएस ग्रेटर रांची के चेयरमैन राजेश कुमार श्रीवास्तव के अनुसार भारतीय संस्कृति की गरिमा और महिमा को नयी पीढ़ी तक स्थानांतरित करने के लिए भारत पर्व जैसे कार्यक्रमों के द्वारा व्यापक स्तर प्रदान किया जा सकता है, जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा संस्कृति की नींव मजबूत होती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola