रांची : पारा शिक्षकों ने चुनाव परिणाम से सरकार को सीख लेने की सलाह दी

Updated at : 12 Dec 2018 9:07 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : पारा शिक्षकों ने चुनाव परिणाम से सरकार को सीख लेने की सलाह दी

रांची : प्राथमिक व मध्य विद्यालय में कार्यरत पारा शिक्षक इन दिनों अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. यह हड़ताल एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में 16 नवंबर से लगातार जारी है. मोर्चा के बी महतो ने कहा है कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम से राज्य की भाजपा सरकार को सीख लेनी चाहिए. […]

विज्ञापन
रांची : प्राथमिक व मध्य विद्यालय में कार्यरत पारा शिक्षक इन दिनों अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. यह हड़ताल एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में 16 नवंबर से लगातार जारी है. मोर्चा के बी महतो ने कहा है कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम से राज्य की भाजपा सरकार को सीख लेनी चाहिए. चुनाव परिणाम राज्य सरकार की आंखें खोलनेवाला है.
मुख्यमंत्री रघुवर दास की सरकार को दमनात्मक कार्रवाई छोड़ कर पारा शिक्षकों की समस्या का अविलंब समाधान निकालना चाहिए. पारा शिक्षक, उनका परिवार व आसपास के लोग चुनाव परिणाम को प्रभावित करने में समर्थ हैं.
यह सरकार को अच्छी तरह से समझना चाहिए. ऐसा भी नहीं समझना चाहिए कि पारा शिक्षक किसी दल विशेष की कठपुतली हैं. पिछले 15 वर्षों से पारा शिक्षक अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलित हैं. पारा शिक्षक भी राज्य के स्थानीय निवासी है. उनकी समस्याअों का समाधान निकालना राज्य सरकार की ही जिम्मेदारी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola