रांची : निबंधन नहीं कराने वाले प्ले स्कूलों के खिलाफ जिला प्रशासन करेगा कार्रवाई
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : निबंधन के लिए आवेदन नहीं देनेवाले प्ले स्कूलों के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई शुरू की जायेगी. जिला प्रशासन इसकी तैयारी कर रहा है. जिन स्कूलों ने निबंधन के लिए आवेदन नहीं दिया है, उन स्कूलों की सूची तैयार की जा रही है. स्कूल सील करने के पहले उन्हें नोटिस भी दिया जायेगा. प्रशासन […]
विज्ञापन
रांची : निबंधन के लिए आवेदन नहीं देनेवाले प्ले स्कूलों के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई शुरू की जायेगी. जिला प्रशासन इसकी तैयारी कर रहा है. जिन स्कूलों ने निबंधन के लिए आवेदन नहीं दिया है, उन स्कूलों की सूची तैयार की जा रही है. स्कूल सील करने के पहले उन्हें नोटिस भी दिया जायेगा.
प्रशासन एक आम सूचना जारी कर आम लोगों से भी ऐसे स्कूलों की सूचना मांगेगा.जानकारी के मुताबिक जिले में एक हजार से अधिक प्ले स्कूल संचालित हो रहे हैं. तमाड़ और सोनाहातू सहित अन्य प्रखंडों में भी प्ले स्कूल संचालित होने लगे हैं. इनमें से सिर्फ 240 ने ही निबंधन के लिए आवेदन दिया है. प्ले स्कूलों की क्षेत्रवार सूची तैयार की जा रही है.
प्ले स्कूलों पर नियंत्रण करने के लिए सरकार ने कानून लागू किया है. आवेदन देनेवाले स्कूलों में 45 का सत्यापन कर लिया गया है. प्ले स्कूलों की जांच की जिम्मेदारी सीडीपीओ-सुपरवाइजर की टीम को दी गयी है. जिले के 16 सीडीपीओ के साथ दो सुपरवाइजर की टीम स्कूलों पर नजर रखने के साथ रजिस्ट्रेशन का आवेदन नहीं देनेवाले स्कूलों की सूची तैयार कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










