अनगड़ा : चारकोल के आधा दर्जन अवैध भट्ठे ध्वस्त
Updated at : 12 Dec 2018 9:01 AM (IST)
विज्ञापन

अनगड़ा : अवैध चारकोल निर्माण के खिलाफ वन कर्मियों ने मंगलवार को कामता वन क्षेत्र में अभियान चलाया. रेंजर आरके सिंह के निर्देश पर चलाये गये इस अभियान में वन क्षेत्र में आधा दर्जन अवैध चारकोल भट्ठों को ध्वस्त किया गया. ग्रामीणों की मदद से अवैध चारकोल निर्माता व कारोबारियों की सूची तैयार की गयी. […]
विज्ञापन
अनगड़ा : अवैध चारकोल निर्माण के खिलाफ वन कर्मियों ने मंगलवार को कामता वन क्षेत्र में अभियान चलाया. रेंजर आरके सिंह के निर्देश पर चलाये गये इस अभियान में वन क्षेत्र में आधा दर्जन अवैध चारकोल भट्ठों को ध्वस्त किया गया.
ग्रामीणों की मदद से अवैध चारकोल निर्माता व कारोबारियों की सूची तैयार की गयी. अभियान में वन कर्मी मोनजेश डाडेल, आनंद भगत, नितिन कुमार महतो, वन सुरक्षा समिति के नरेश बेदिया सहित अन्य शामिल थे. विदित हो कि इस क्षेत्र से प्रतिदिन बड़ी संख्या में चारकोल के बोरे तैयार कर रांची के होटलों में ले जाये जाते हैं. वन विभाग के लोग बराबर रेलवे स्टेशन पर छापामारी कर चारकोल के बोरे जब्त करते हैं, लेकिन इस अवैध कारोबार पर नियंत्रण नहीं हो पाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




