रांची : अपोलो और श्रीश्री रविशंकर का ग्रुप भी इटकी में मेडिको सिटी बनाने का इच्छुक

Updated at : 04 Dec 2018 8:53 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : अपोलो और श्रीश्री रविशंकर का ग्रुप भी इटकी में मेडिको सिटी बनाने का इच्छुक

बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं. सरकार के प्रस्ताव पर 14 कंपनियों ने दिखायी रुचि सुनील चौधरी रांची : स्वास्थ्य विभाग ने इटकी में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप(पीपीपी) मोड पर मेडिको सिटी विकसित करने के लिए निविदा निकाली है. यहां एक ही कैंपस में मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, सुपर स्पेशियालिटी सेंटर, फार्मास्यूटिकल कॉलेज से लेकर अायुष मेडिकल कॉलेज भी […]

विज्ञापन
बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं. सरकार के प्रस्ताव पर 14 कंपनियों ने दिखायी रुचि
सुनील चौधरी
रांची : स्वास्थ्य विभाग ने इटकी में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप(पीपीपी) मोड पर मेडिको सिटी विकसित करने के लिए निविदा निकाली है. यहां एक ही कैंपस में मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, सुपर स्पेशियालिटी सेंटर, फार्मास्यूटिकल कॉलेज से लेकर अायुष मेडिकल कॉलेज भी होंगे. अच्छी खबर यह है कि मेडिको सिटी बनाने के लिए अपोलो ग्रुप, मेडिट्रिना, श्रीश्री रविशंकर ग्रुप, मणिपाल ग्रुप, जीइ हेल्थकेयर, एशियन ग्रुप समेत 14 कंपनियों ने रुचि दिखायी है.
स्वास्थ्य िवभाग द्वारा चार दिसंबर को प्री बिड कांफ्रेंस होगा. 14 दिसंबर को निविदा डालने की अंतिम तिथि है. मेडिको सिटी 70 एकड़ में डेवलप किया जायेगा.
स्वास्थ्य विभाग जमीन उपलब्ध करायेगा, जबकि पूंजी निवेश निजी कंपनियों को करना होगा. बदले में सरकार 30 प्रतिशत मरीजों का इलाज अपनी निर्धारित दरों पर करायेगी. वहीं, मेडिकल सीटों में भी 30 प्रतिशत सीट राज्य सरकार अपने लिए आरक्षित कराने की शर्त रखी है. सरकार इसे पूर्वी भारत का मेडिकल हब के रूप में विकसित करना चाहती है.
क्या-क्या बनेगा
26.11 एकड़ में : सुपर स्पेशियालिटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल
100 सीटें एवं 500 बेड का मल्टी स्पेशियालिटी अस्पताल होगा
30 प्रतिशत बेड झारखंड सरकार द्वारा चयनित मरीजों के इलाज के लिए रिजर्व होगा
अन्य मरीजों को बाजार दर पर मिलेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
इस मेडिकल कॉलेज में
एडमिशन के लिए 30 प्रतिशत सीटें स्टेट कोटे के तहत आरक्षित रहेंगी
छह वर्षों तक सरकार राजस्व का पांच प्रतिशत लेगी और इसके बाद 10 प्रतिशत लेगी
20 एकड़ में : मेडिकल एजुकेशन हब
नर्सिंग कॉलेज(बीएससी नर्सिंग-100 सीट, एएनएम-30 सीट, जीएनएम-40 सीट, एमएससी नर्सिंग)
फार्मास्यूटिकल कॉलेज(बी. फार्मा-60 सीट, एम. फार्मा-30 सीट)
पारामेडिकल कॉलेज(डीएमएलटी, डीएमआरटी, डीसीसीटी, डीपीटी, डीआइपी आइसीयू टेक, डीआइपी इमरजेंसी एंड फर्स्ट एड, ओटी टेक, डीआइपी डायलिसिस टेक)
30 प्रतिशत सीटें स्टेट कोटा के लिए आरक्षित होंगी
15 एकड़ में : सुपर स्पेशियालिटी सेंटर
कार्डियिक-100 बेड
डायबिटिक सेंटर-30 बेड
सेंटर फॉर क्रोनिक रेसपिराटरी डिजीज-50 बेड
ड्रग रिहैब-30 बेड
30 प्रतिशत बेड झारखंड के मरीजों के लिए आरक्षित होगा
6.4 एकड़ में : आयुष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल
50 सीट और 100 बेड का होगा
30 प्रतिशत सीटें स्टेट कोटा के लिए आरक्षित होंगी
30 प्रतिशत बेड भी झारखंड के मरीजों के लिए आरक्षित होगा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola