रांची : आठ को लालू से मिलने रांची आयेंगे शरद यादव, प्रदीप ने की मुलाकात
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : जदयू के पूर्व नेता शरद यादव आठ दिसंबर को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से मिलने रांची आयेंगे़ इधर, झाविमो विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने सोमवार को शरद यादव से मुलाकात की़ झारखंड के राजनीतिक हालात की जानकारी दी़ झारखंड में महागठबंधन की दशा-दिशा पर चर्चा हुई़ कोलेबिरा उपचुनाव काे लेकर भी […]
विज्ञापन
रांची : जदयू के पूर्व नेता शरद यादव आठ दिसंबर को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से मिलने रांची आयेंगे़ इधर, झाविमो विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने सोमवार को शरद यादव से मुलाकात की़ झारखंड के राजनीतिक हालात की जानकारी दी़ झारखंड में महागठबंधन की दशा-दिशा पर चर्चा हुई़ कोलेबिरा उपचुनाव काे लेकर भी नेताओं में बातचीत हुई है़
शरद यादव ने जानना चाहा कि किस परिस्थिति में कांग्रेस-झामुमो के बीच बात नहीं बन पायी़ उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा को रोकने के लिए आपसी एकजुटता जरूरी है़ आपसी मनमुटाव को छोड़ कर एक एजेंडा पर काम करना होगा़ शरद यादव ने कहा कि वह इस मुद्दे पर कांग्रेस, झामुमो सहित समान विचारधारा वाले दलों से बातचीत करेंगे़ उन्होंने झाविमो नेता से कहा कि झारखंड में विपक्षी एकता के लिए बाबूलाल मरांडी पहल करे़ं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










