ePaper

रांची : एनटीपीसी के सेवक बन गये हैं अफसर, किसान भयभीत : सुदेश महतो

Updated at : 03 Dec 2018 6:01 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : एनटीपीसी के सेवक बन गये हैं अफसर, किसान भयभीत : सुदेश महतो

स्वराज स्वाभिमान यात्रा के तहत बड़कागांव व केरेडारी पहुंचे सुदेश नेतृत्व करनेवालों ने किसानों की भावना का उचित ख्याल नहीं रखा रांची : आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि बड़कागांव व केरेडारी के किसान और खेतिहर मजदूर भयभीत है़ं जमीन अधिग्रहण की नीति और नियम को ताक पर रख कर किसानों […]

विज्ञापन
स्वराज स्वाभिमान यात्रा के तहत बड़कागांव व केरेडारी पहुंचे सुदेश
नेतृत्व करनेवालों ने किसानों की भावना का उचित ख्याल नहीं रखा
रांची : आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि बड़कागांव व केरेडारी के किसान और खेतिहर मजदूर भयभीत है़ं जमीन अधिग्रहण की नीति और नियम को ताक पर रख कर किसानों की जमीनें ली जा रही हैं. किसानों की जमीन हाथों से निकलती जा रही है़ अफसर एनटीपीसी का सेवक बन गये है़ं श्री महतो रविवार को स्वराज स्वाभिमान यात्रा के क्रम में बड़कागांव पहुंचे थे़
उन्होंने कहा कि जमीन अधिग्रहण की नीति के तहत स्थानीय लोगों से रायशुमारी और जनसंवाद की अनदेखी की जा रही है़ बिचौलिये व ठेकेदार हावी हो गये है़ं.
नेतृत्व करने वालों ने किसानों और आम लोगों की भावना का कभी उचित ख्याल नहीं रखा. उन्होंने कहा कि बड़कागांव के आंदोलन को उन्होंने बिखरते हुए देखा है. इसलिए लोग बड़ी लड़ाई के लिए आगे आये़ं इस लड़ाई के वे भी भागीदार बनेंगे़ गांव और खेत बचेंगे, तभी हमारी पीढ़ी तबाह होने से बचेगी़ दरअसल सरकार और सिस्टम का एजेंडा बदल चुका है़ वे लोग शहर और कल कारखाने की बात करते है़ं झारखंड के लिए यह खतरनाक हैै़ श्री महतो ने कहा कि विस्थापन का दर्द पहले ही झारखंड ने बहुत सहा है़ यहां के कोयले से देश जगमग होता है और झारखंड के गांव अंधेरे में है़ं.
उन्होंने कहा कि दूसरे की तरह वोट और चुनावी राजनीति की बात करने नहीं, बल्कि जमात और जनता राज के लिए जनमत खड़ा करने के लिए वे निकले है़ं चौपाल में आमने-सामने की बात करना और खेतों-पगडंडियों में चलना उनकी यात्रा का मूल मंत्र है़ पदयात्रा में डॉ देवशरण भगत, रोशन लाल चौधरी, विकास राणा, मनोज चंद्रा, विजय साहू, ब्रह्मदेव महतो, योगेश बेदिया, मनोज महतो, भोला महतो, संदीप कुशवाहा, पंकज शाह, कोलेश्वर महतो आदि शामिल हुए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola