रांची : रिश्वत मामले में आरोपी लिपिक 15 साल बाद बरी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : एसीबी के विशेष न्यायाधीश संतोष कुमार नंबर दो की अदालत ने 15 साल पुराने रिश्वत से संबंधित मामले में गुमला के पालकोट प्रखंड के तत्कालीन लिपिक विनय कुमार पांडे को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया. एसीबी ने विनय कुमार पांडे को 31 जनवरी 2003 को दो हजार रुपये रिश्वत लेते हुए […]
विज्ञापन
रांची : एसीबी के विशेष न्यायाधीश संतोष कुमार नंबर दो की अदालत ने 15 साल पुराने रिश्वत से संबंधित मामले में गुमला के पालकोट प्रखंड के तत्कालीन लिपिक विनय कुमार पांडे को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया. एसीबी ने विनय कुमार पांडे को 31 जनवरी 2003 को दो हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा था.
बचाव पक्ष के अधिवक्ता विद्युत चौरसिया ने बताया कि मामले के परिवादी लेपा लोहरा को कुआं बनवाना था, जिसकी प्राक्कलित राशि 46 रुपये थी. राशि के लिए लेपा पालकोट बीडीओ विजय मतियस टोप्पो से मिला. बीडीअो ने कहा कि तुम्हारा काम हो जायेगा. दो हजार रुपये लिपिक विनय कुमार पांडे को दे देना. लेपा ने लिपिक को दो हजार दे दिये. चूंकि विनय कुमार पांडे ने रिश्वत नहीं मांगी थी, इसलिए अदालत ने उसे बरी कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










