रांची : सफाईकर्मियों की हाजिरी में पायी गयी गड़बड़ी, अब बनाना होगा डबल अटेंडेंस
Updated at : 28 Nov 2018 9:39 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए मंगलवार को मेयर आशा लकड़ा ने अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में शहर के 53 वार्डों की सफाई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मेयर ने कहा कि रांची एमएसडब्ल्यू को 15 नवंबर तक सफाई व्यवस्था में सुधार करने का आदेश दिया गया था. […]
विज्ञापन
रांची : शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए मंगलवार को मेयर आशा लकड़ा ने अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में शहर के 53 वार्डों की सफाई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मेयर ने कहा कि रांची एमएसडब्ल्यू को 15 नवंबर तक सफाई व्यवस्था में सुधार करने का आदेश दिया गया था. लेकिन, कंपनी ने काम में कोई सुधार नहीं किया है. मेयर ने अधिकारियों से कहा कि वे बेहतर तरीके से मॉनिटरिंग करें. देखें की कंपनी कैसे काम कर रही है.
बैठक में सफाईकर्मी और सुपरवाइजर की उपस्थिति में काफी गड़बड़ी की शिकायत मिली. इस पर मेयर ने कहा कि कर्मचारी अब बायोमेट्रिक और मैनुअल दोनों तरीकों से हाजिरी बनायेंगे. इसके बाद भी अगर उपस्थिति में गड़बड़ी पायी गयी, तो सुपरवाइजर पर कार्रवाई की जायेगी. मेयर ने बायोमेट्रिक सिस्टम का देखरेख करनेवाली कंपनी इविंग इंफोटेक के काम को संतोषजनक नहीं पाये जाने पर कंपनी को किसी प्रकार के पेमेंट करने पर रोक लगाने का आदेश दिया. बैठक में डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, नगर आयुक्त मनाेज कुमार, अपर नगर आयुक्त गिरजा शंकर प्रसाद, हेल्थ ऑफिसर डॉ किरण आदि उपस्थित थे.
बेहतर सफाई के लिए शहर को चार की जगह 10 जाेन में बांटा जायेगा
समीक्षा बैठक के दौरान मेयर ने शहर की सफाई व्यवस्था पर असंतोष जताया. साथ ही इसमें सुधार लाने के लिए उन्होंने पूरे शहर को चार से बढ़ाकर 10 जोन में बांटने का आदेश दिया. इसके अलावा उन्होंने हर क्षेत्र के लिए एक जोनल सुपरवाइजर नियुक्त करने का भी आदेश दिया. मेयर ने कहा कि अब से कचरा उठाने वाले ट्रैक्टर में अपने-अपने वार्ड में ही तेल भरवायेंगे. मेयर ने ट्रैक्टरों की मॉनिटरिंग जीपीएस सिस्टम से करने का भी निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




