लापरवाही : रिम्स के पोस्टमार्टम हाउस में जब अपराधी के शव को नोचते दिखा कौवा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : रिम्स के पोस्टमार्टम हाउस के सामने मंगलवार को अमानवीय दृश्य देखने को मिला. अपराधी राजू तिर्की उर्फ रावण का शव लोअर बाजार थाना की पुलिस पोस्टमार्टम के लिए रिम्स लायी थी. पोस्टमार्टम हाउस के सामने शव को ट्रॉली पर रखकर पुलिस कागजी कार्रवाई कर रही थी. हत्यारों ने राजू तिर्की के चेहरे को […]
विज्ञापन
रांची : रिम्स के पोस्टमार्टम हाउस के सामने मंगलवार को अमानवीय दृश्य देखने को मिला. अपराधी राजू तिर्की उर्फ रावण का शव लोअर बाजार थाना की पुलिस पोस्टमार्टम के लिए रिम्स लायी थी. पोस्टमार्टम हाउस के सामने शव को ट्रॉली पर रखकर पुलिस कागजी कार्रवाई कर रही थी.
हत्यारों ने राजू तिर्की के चेहरे को पत्थर से कूच दिया था, जिसकी वजह से उसका चेहरा खून सना हुअा था. इस कारण शव के इर्द-गिर्द कौवे मंडराने लगे. एक कौवा चेहरे पर बैठ कर चोंच मारने लगा, लेकिन इसकी भनक तक पोस्टमार्टम कराने गयी पुलिस को नहीं लगी.
कागजी कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस के अंदर ले जाया गया. इधर, अधीक्षक डाॅ विवेक कश्यप ने बताया कि पुलिस कागजी कार्रवाई में व्यस्त थी.
तब तक शव को रिम्स को नहीं सौंपा गया था. इस मामले की जानकारी के लिए पोस्टमार्टम हाउस के कर्मचारी को बुलाकर पूछताछ की गयी है. अधीक्षक ने कहा कि पुलिस को चाहिए था कि वह शव को मॉर्चरी के अंदर रखकर कागजी कार्रवाई पूरी करती.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










