रांची : कार रोक कर बातों में फंसाया फिर मोबाइल व पर्स उड़ा लिये
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : राजधानी में चोरी व ठगी का नया तरीका कुछ उच्चकाें ने इजाद किया है. पहले ये कार रोक कर कार मालिक को बात में फंसाते हैं और फिर कार में रखा सामान लेकर गायब हो जाते है़ं कुछ ऐसा ही जगन्नाथपुर के सत्यारी कॉलोनी निवासी नितिन तिर्की के साथ हुआ़ नितिन के कार […]
विज्ञापन
रांची : राजधानी में चोरी व ठगी का नया तरीका कुछ उच्चकाें ने इजाद किया है. पहले ये कार रोक कर कार मालिक को बात में फंसाते हैं और फिर कार में रखा सामान लेकर गायब हो जाते है़ं कुछ ऐसा ही जगन्नाथपुर के सत्यारी कॉलोनी निवासी नितिन तिर्की के साथ हुआ़ नितिन के कार में रखा मोबाइल व पर्स दूसरी कार से आये तीन व्यक्ति लेकर फरार हो गये़ उन्होंने इस संबंध में डोरंडा थाना मेें शिकायत दर्ज करायी है़
नितिन तिर्की नामकुम की ओर से अपनी कार (जेएच 01सीभी- 5762) से घाघरा पुल होते हुए डाेरंडा की ओर आ रहे थे. पुल के पास एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार पर सवार तीन लोगों ने उनकी कार को आेवरटेक कर रोक लिया. बात करने के लिए जब नितिन तिर्की उनके पास आये, इस बीच तीन में से एक व्यक्ति ने उनकी कार में रखा मोबाइल व पर्स में रखे 15000 रुपये उड़ा लिये़ काम हो जाने के बाद उनलोगों ने कहा कि गलती से हमलोगों ने अापको रोक लिया़
इसके बाद वे लोग अपनी कार स्टार्ट कर चले गये़ जब नितिन तिर्की अपनी कार में पहुंचे, तो देखा कि मोबाइल व पर्स गायब है़ उन्होंने डोरंडा पुलिस से की गयी शिकायत में मोबाइल व रुपये गायब करने वाले की तलाश करने की गुहार लगायी है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










