रांची : परणैत, पराणिक, जोगमांझी, कुड़ाम नायकी गोड़ैत व अन्य को मिलेगी सम्मान राशि
Updated at : 26 Nov 2018 8:36 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने परणैत, पराणिक, जोगमांझी, कुड़ाम नायकी, नायकी, गोड़ैत, मूल रैयत, पड़हा राजा, ग्राम सभा के प्रधान, घटवाल व तावेदार को सम्मान राशि देने की स्वीकृति देते हुए संकल्प जारी कर दिया है. वहीं पश्चिमी सिंहभूम के मानकी, मुंडा, डाकुवा तथा संताल परगना प्रमंडल के ग्राम प्रधानों के […]
विज्ञापन
रांची : राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने परणैत, पराणिक, जोगमांझी, कुड़ाम नायकी, नायकी, गोड़ैत, मूल रैयत, पड़हा राजा, ग्राम सभा के प्रधान, घटवाल व तावेदार को सम्मान राशि देने की स्वीकृति देते हुए संकल्प जारी कर दिया है.
वहीं पश्चिमी सिंहभूम के मानकी, मुंडा, डाकुवा तथा संताल परगना प्रमंडल के ग्राम प्रधानों के सम्मान राशि में बढ़ोतरी कर दी है. इसके साथ ही 74 मानकी, 907 मुंडा, 6114 ग्राम प्रधान व 1022 डाकुवा को सम्मान राशि देने की भी स्वीकृति दे दी गयी है. इससे संबंधित संकल्प विभाग ने जारी कर दिया है. इसके पूर्व पांच नवंबर को मंत्रिपरिषद की बैठक में इसकी स्वीकृति हुई थी.
इसके बाद ही विभाग ने संकल्प जारी किया है. संकल्प के मुताबिक 86 मानकी, 6986 ग्राम प्रधान, 1206 मुंडा, 1482 डाकुवा, 194 परगणैत, 1824 पराणिक, 2172 जोगमांझी, 1740 कुड़ाम नायकी, 2188 नायकी, 2505 गोड़ैत, 377 मूल रैयत, 16 पड़हा राजा, 6198 ग्राम सभा प्रधान, 22 घटवाल व 47 तावेदार को सम्मान राशि देने की स्वीकृति दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




