रांची़ : लालू प्रसाद के इलाज को लेकर सरयू ने सीएस को लिखा पत्र, कही ये बात..
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची़ : खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने रिम्स में इलाजरत राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को लेकर मुख्य सचिव को पत्र लिखा है. 18 नवंबर को रिम्स के डॉ उमेश प्रसाद से मुलाकात का हवाला देते हुए कहा है कि लालू गंभीर रूप से बीमार हैं तथा 11 बीमारियों से ग्रस्त हैं. ऐसे में उनका […]
विज्ञापन
रांची़ : खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने रिम्स में इलाजरत राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को लेकर मुख्य सचिव को पत्र लिखा है. 18 नवंबर को रिम्स के डॉ उमेश प्रसाद से मुलाकात का हवाला देते हुए कहा है कि लालू गंभीर रूप से बीमार हैं तथा 11 बीमारियों से ग्रस्त हैं. ऐसे में उनका इलाज किसी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में कराया जाना चाहिए.
श्री राय ने इसके लिए मुख्य सचिव से न्यायिक व प्रशासनिक प्रक्रिया के अनुरूप पहल करने की बात कही है.पैथोलॉजिकल जांच हुई : दूसरी ओर गुरुवार को लालू प्रसाद की जांच के लिए सिरम क्रिटनिन, ब्लड शुगर व ब्लड काउंट के लिए ब्लड सैंपल लिया गया. मालूम हो कि बुधवार को लालू प्रसाद की जांच की गयी थी, तब शुगर लेबेल बढ़ा हुआ पाया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










