रांची : झूठ का ढिंढोरा पीट रही है सरकार : कांग्रेस
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता शमशेर आलम ने कहा कि रघुवर सरकार बगैर विकास किये झारखंड को पूर्ण ओडीएफ एवं विद्युतीकृत करने के लिए सिर्फ व्याकुल है. राज्य की सुदूर ग्रामीण जनता का जीवन किस स्थिति में गुजर रहा है, इसकी हकीकत सरकार को पता तक नहीं है. सिर्फ जिला मुख्यालय के विकास […]
विज्ञापन
रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता शमशेर आलम ने कहा कि रघुवर सरकार बगैर विकास किये झारखंड को पूर्ण ओडीएफ एवं विद्युतीकृत करने के लिए सिर्फ व्याकुल है. राज्य की सुदूर ग्रामीण जनता का जीवन किस स्थिति में गुजर रहा है, इसकी हकीकत सरकार को पता तक नहीं है.
सिर्फ जिला मुख्यालय के विकास को देख कर झूठ का ढिंढोरा पीट रही है. सरकार की जुमलेबाजी को जनता समझ चुकी है. श्री आलम ने कहा कि सरकार के ही अधीन कार्य कर रहे आंदोलनरत पारा शिक्षक, आंगनबाड़ी सेविका, मनरेगा कर्मी, रसोइया, मुखिया संघ सरकार की कार्यशैली और नीति से असंतुष्ट हैं और सरकार की सभी उपलब्धियों को गलत बताया है.
उन्होंने रामगढ़ जिला के कुंदरिया बस्ती के लोगों की जिंदगी पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस बस्ती के अनुसूचित जाति के 45 गरीब परिवारों को सरकार की ओर से कोई सुविधा नहीं दी जा रही है. यहां के लोग प्लास्टिक और लाठी डंडे के सहारे झोपड़ी में जीवन गुजारने को विवश हैं और सरकार बड़े-बड़े दावा कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










