पारा शिक्षकों और पत्रकारों पर हमले के खिलाफ सड़क पर उतरी विपक्षी पार्टियां, सरकार को घेरा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Nov 2018 12:22 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : पारा शिक्षकों और पत्रकारों पर पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ विपक्षी पार्टियां शुक्रवार को सड़क पर उतरी़ं पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किये जाने का विरोध किया़ झामुमो ने इस घटना के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन की घोषणा कर दी है़ 18 नवंबर तक पूरे राज्य मेें विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा़ कांग्रेस, झाविमो, राजद, आम आदमी पार्टी […]
विज्ञापन
रांची : पारा शिक्षकों और पत्रकारों पर पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ विपक्षी पार्टियां शुक्रवार को सड़क पर उतरी़ं पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किये जाने का विरोध किया़ झामुमो ने इस घटना के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन की घोषणा कर दी है़ 18 नवंबर तक पूरे राज्य मेें विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा़ कांग्रेस, झाविमो, राजद, आम आदमी पार्टी सहित कई दलों ने इस घटना के खिलाफ राजधानी में प्रतिवाद दर्ज किया़ सरकार का पुतला फूंका और प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया़ साथ ही पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की गयी है़
सरकार दमनकारी नीति चला रही, दोष झामुमो-कांग्रेस पर थोप रही : झामुमो
रांची :झामुमो ने कहा है कि राज्य सरकार की नीतियां और फैसले जनविरोधी है़ं सरकार राज्य में दमनकारी नीति चला रही है़ हक-अधिकार की बात करने वाले नौजवान, किसान, मजदूर और महिलाओं को प्रताड़ित कर रही है़ सरकार का आचरण राज्य विरोधी है़ वहीं भाजपा दोष झामुमो और कांग्रेस पर थोप रही है़.
झामुमो नेता विनोद पांडेय शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे़ उन्होंने कहा कि सरकार ने पत्रकारों को भी टारगेट किया है़ यह दु:खद स्थिति है कि प्रेस दिवस के दिन पत्रकार प्रदर्शन और थाने में जाकर एफआइआर करा रहे हैं. श्री पांडेय ने कहा कि पार्टी घटना की निंदा करती है़ इस मामले में दोषी पर कार्रवाई होनी चाहिए़ पार्टी इस घटना के खिलाफ राज्य भर में विरोध प्रदर्शन करेगी़
पारा शिक्षकों पर लाठीचार्ज के विरोध में झामुमो ने सरकार का पुतला फूंका
रांची : पारा शिक्षकों और पत्रकारों पर किये गये लाठीचार्ज के खिलाफ झामुमो कार्यकर्ता सड़क पर उतरे़ जिलाध्यक्ष मुश्ताक आलम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुतला फूंका़ श्री आलम ने कहा कि एक तरफ सरकार बाहरी लोगों को बुला कर नौकरी बांट रही है, वहीं स्थानीय पारा शिक्षक अपने हक के लिए आवाज उठा रहे हैं, तो उन पर लाठियां बरसायी जा रही हैं.
राष्ट्रीय प्रेस दिवस से एक दिन पहले लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला पार्टी के लिए असहनीय है़ केंद्रीय सचिव अंतु तिर्की ने कहा कि बिरसा मुंडा की जयंती पर पारा शिक्षकों और पत्रकारों के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया है़ सरकार पारा शिक्षकों की बर्खास्तगी वापस ले़ कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष डॉ हेमलाल मेहता, शमनुर मंसूरी, अफरोज अंसारी सहित कई शामिल हुए़
राजद ने लाठीचार्ज व गिरफ्तारी के विरोध में किया प्रदर्शन, पुतला दहन
रांची :राजद की अोर से राज्य सरकार की जन विरोधी नीति, पारा शिक्षकों पर लाठी चार्ज व पत्रकारों की पिटाई के विरोध में शुक्रवार को राज्य के जिला मुख्यालयों में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया. वक्ताअों ने कहा कि राज्य सरकार निरंकुश, निष्ठुर व गोली की सरकार है. सरकार को एक पल के लिए भी रहने का कोई अधिकार नहीं है.
लोकतंत्र में लोगों को अपना अधिकार मांगने की छूट मिली हुई है. गिरफ्तार पारा शिक्षकों को बिना शर्त छोड़ा जाये. साथ ही सेवा से बर्खास्त किये गये पारा शिक्षकों को काम पर तुरंत लिया जाये. इस अवसर पर पार्टी के उपाध्यक्ष राजेश यादव, महासचिव आबिद अली, विजय यादव, प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार, मनोज पांडेय, पिंकी यादव, आशुतोष रंजन, मीनाक्षी देवी, अर्जुन यादव, सतरूपा पांडेय, कमल पांडेय सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.
भाजपा सरकार असली रूप दिखा रही है, कर रही है जनता का शोषण : कांग्रेस
रांची : रांची महानगर कांग्रेस, ग्रामीण महिला कांग्रेस व महानगर असंगठित कामगार कांग्रेस ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला जलाया. स्थापना दिवस के दिन पारा शिक्षकों पर लाठीचार्ज, आंदोलन में शामिल पारा शिक्षकों को बर्खास्त करने और प्रदर्शन कर रहे रसोइयों को गिरफ्तार करने के विरोध में पुतला दहन किया गया.
कार्यक्रम का नेतृत्व रांची महानगर महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष विनीता पाठक व असंगठित कामगार कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक ओझा ने किया. प्रदर्शन में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह व वरीय उपाध्यक्ष बॉबी भगत, असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी शामिल हुए. वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार अपना असली रूप दिखा रही है. निर्दोष शिक्षकों और अपना काम कर रहे पत्रकारों को पीट कर सरकार ने बता दिया है कि वह जनता का शोषण करनेवाली है.
तानाशाह हो चुकी है सरकार : आप
रांची : रघुवर सरकार द्वारा शिक्षकों व पत्रकारों पर किये गये लाठी चार्ज के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री का पुतला फूंका.पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण मुंडा ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से प्रतीत होता है कि रघुवर सरकार तानाशाही है. सरकार पारा शिक्षकों की मांगों को लाठी गोली से दबाना चाहती है. पार्टी के प्रदेश सचिव राजन कुमार सिंह ने कहा कि पारा शिक्षकों अौर मीडियाकर्मियों पर लाठीचार्ज करवाना कहीं से भी सही नहीं है.
वामदलों ने रघुवर सरकार का पुतला फूंका
रांची : शुक्रवार को वामदलों ने पारा शिक्षकों और पत्रकारों पर हमले के खिलाफ राज्य सरकार का पुतला फूंका. राजधानी के अलबर्ट एक्का चौक में विरोध प्रदर्शन किया गया. मौके पर भाकपा के राज्य सचिव सह पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने पारा शिक्षक और पत्रकारों पर पुलिस द्वारा किये गये हमले को लोकतंत्र पर हमला बताया. सभा को माकपा के प्रफुल लिंडा, जिला सचिव सुखनाथ लोहरा, माले के जिला सचिव भुवनेश्वर केवट व भाकपा के जिला सचिव अजय कुमार सिंह ने भी संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




