अनगड़ा : प्रेरणास्रोत बने रहेंगे धरती आबा : सुदेश महतो
Updated at : 16 Nov 2018 12:58 AM (IST)
विज्ञापन

अनगड़ा : जोन्हा-सीताफॉल चौक पर स्थापित धरती आबा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया. मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो सहित आजसू पार्टी के केंद्रीय नेता डॉ देवशरण भगत, संजय सिद्धार्थ, रामदुर्लभ सिंह मुंडा, प्रमुख अनिता गाड़ी, रौशन मुंडा, मुखिया सीताराम पातर, अनवर खान, शंकर बेदिया, रामसिंह मुंडा सहित अन्य ने […]
विज्ञापन
अनगड़ा : जोन्हा-सीताफॉल चौक पर स्थापित धरती आबा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया. मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो सहित आजसू पार्टी के केंद्रीय नेता डॉ देवशरण भगत, संजय सिद्धार्थ, रामदुर्लभ सिंह मुंडा, प्रमुख अनिता गाड़ी, रौशन मुंडा, मुखिया सीताराम पातर, अनवर खान, शंकर बेदिया, रामसिंह मुंडा सहित अन्य ने माल्यार्पण किया.
मौके पर सुदेश ने कहा कि भगवान बिरसा ने आजादी की लड़ाई व राज्य की संपदा जल, जंगल व जमीन की सुरक्षा के लिए अपनी शहादत दी थी. अंग्रेजों के खिलाफ बिगुल फूंकनेवाले धरती आबा सदैव प्रेरणा के स्रोत बने रहेंगे. मौके पर सोहन बेक, राजू महली, विजय उरांव, धनेश्वर महतो, मो इरफान, सत्यनारायण मुंडा, कार्तिक रजवार, अमर सिंह मुंडा, कार्तिक बेदिया, विक्रम हजाम, सीताराम साहू, धनंजय महतो, सूरज साहू, राजू नायक व अन्य मौजूद थे.
इधर अनगड़ा बिरसा पार्क में भगवान बिरसा की प्रतिमा पर विधायक रामकुमार पाहन, बीस सूत्री उपाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार, जमल मुंडा, लोकनाथ पाहन, अघनु महतो, जगेश्वर महतो, मनोज भट्टाचार्य, सिकंदर अंसारी, रामसाय मुंडा, राजेंद्र शाही, विजय महतो, संगीता देवी, पुरनी देवी ने माल्यार्पण किया.
वहीं विधायक सीमा देवी ने गौतम धारा चौक पर भगवान बिरसा को नमन किया. अनगड़ा. धरती आबा के आदर्शों को स्थापित कर उनके सपनों का राज्य बनाने के लिए अभी कई संघर्ष बाकी है.
हमें राज्य तो मिला है, लेकिन स्वराज नहीं. उक्त बातें पूर्व डिप्टी सीएम सुदेश महतो ने कही. वे बिरसा मुंडा जयंती पर बोंगइबेड़ा में नये स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा के अनावरण सह वीर बिरसा युवा मेला के उद्घाटन के मौके पर लोगों को संबोधित कर रहे थे. सुदेश ने कहा कि संघर्ष के बल पर झारखंड वासियों को अपने अस्तित्व को बचाना व पहचान को स्थापित रखना होगा. मौके पर जिप अध्यक्ष सुकरा सिंह मुंडा, डॉ देवशरण भगत, प्रमुख अनिता गाड़ी, रौशन मुंडा, प्रकाश लकड़ा, अनवर खान उपस्थित थे.
कार्यक्रम में धर्म माता चारी उरांव सहित अन्य ने पूजा-अर्चना की. इस दौरान हिरदु उरांव, धर्मेंद्र सिंह, जगन्नाथ महतो, जलनाथ चौधरी, प्रेम साहू, सोमरा टोप्पो, किरीटी भूषण, अशोक महतो, जितेंद्र महतो, रामनाथ महतो सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




