रांची : झामुमो ने भाजपा का पुतला फूंका
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : झामुमो ने पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन के खिलाफ भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा की गयी अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में रविवार को अलबर्ट एक्का चौक पर भाजपा का पुतला फूंका. वक्ताओं नेेs कहा कि श्री सोरेन के खिलाफ दिये गये बयान पर भाजपा अध्यक्ष व सांसद निशिकांत दुबे माफी मांगें. यदि ऐसा नहीं […]
विज्ञापन
रांची : झामुमो ने पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन के खिलाफ भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा की गयी अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में रविवार को अलबर्ट एक्का चौक पर भाजपा का पुतला फूंका. वक्ताओं नेेs कहा कि श्री सोरेन के खिलाफ दिये गये बयान पर भाजपा अध्यक्ष व सांसद निशिकांत दुबे माफी मांगें. यदि ऐसा नहीं होता है, तो पार्टी उग्र आंदोलन की रणनीति बनायेगी.
कार्यक्रम का नेतृत्व झामुमो जिलाध्यक्ष मुश्ताक आलम एवं जिला सचिव सह केंद्रीय सदस्य अंतु तिर्की ने किया. नेताद्वय ने कहा कि भाजपा की उलटी गिनती शुरू हो गयी है. जनता 2019 में सबक सिखाने के लिए तैयार है. शिबू सोरेन पर टिप्पणी से न सिर्फ शिबू सोरेन, बल्कि तमाम झारखंडियों का अपमान हुआ है.
झारखंड की जनता इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी. मौके पर डॉ महुआ माजी, सुशीला एक्का, अफरोज अंसारी, डॉ हेमलाल मेहता, लाल जय शाहदेव, धर्मेंद्र सिंह, आफताब आलम, रीना तिर्की, जावेद अख्तर, जनक नायक, मृत्युंजय कुमार, अजीज अंसारी, बबलू राम, फैयाज शाह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










