रांची : एक से होगी धान की खरीद इसकी तैयारी लगभग पूरी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : रांची जिले में एक दिसंबर से धान की खरीद की जायेगी. 15 नवंबर तक पूरे जिले में धान की खरीद की तैयारी पूरी कर ली जायेगी. इसके तहत अब तक 7000 किसानों ने निबंधन करा लिया है. धान की खरीद ऑनलाइन की जायेगी. इसके लिए किसानों को पहले जिला कृषि कार्यालय में निबंधन […]
विज्ञापन
रांची : रांची जिले में एक दिसंबर से धान की खरीद की जायेगी. 15 नवंबर तक पूरे जिले में धान की खरीद की तैयारी पूरी कर ली जायेगी. इसके तहत अब तक 7000 किसानों ने निबंधन करा लिया है. धान की खरीद ऑनलाइन की जायेगी. इसके लिए किसानों को पहले जिला कृषि कार्यालय में निबंधन कराना होगा. इसके साथ उनका मोबाइल नंबर भी निबंधित हो जायेगा.
मोबाइल पर मैसेज भेज कर किसानों को धान क्रय केंद्र की जानकारी दे दी जायेगी. साथ ही किस दिन उन्हें क्रय केंद्र पर धान को ले कर जाना है, इसकी सूचना भी मोबाइल में मैसेज की जरिये दी जायेगी. उसी दिन सरकार धान की खरीदारी कर लेगी. सरकार किसानों से सीधे धान खरीदेगी.
इसके लिए रांची जिले के हर प्रखंडों में क्रय केंद्र बनाया जा रहा है. जिले में कुल 18 क्रय केंद्र होंगे. कृषि बाजार समिति पंडरा में एक अतिरिक्त गोदाम बनाया जायेगा. जहां धान रखा जायेगा. सभी क्रय केंद्रों की जांच जिला सहकारिता पदाधिकारी करेंगे. जिला सहकारिता पदाधिकारी को केंद्र के बारे में नियमित रिपोर्ट देने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










