इंसानियत का ‘दीया’ जलाने अनाथ आश्रम पहुंचे रांची के युवा समाजसेवी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची : युवा समाज सेवियों की संस्था योगा बियांड रिलीजन ने अलग अंदाज में दीपावली मनायी. संस्था के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बुधवारको आदिम जाति सेवा मंडल अनाथ आश्रम के बच्चों के साथ दीपोत्सव मनाया. इस दौरान शहीदों के नाम दीये भी जलाये गये. इस अवसर पर रांची की मुस्लिम महिला योग गुरु राफिया नाज, […]

विज्ञापन

रांची : युवा समाज सेवियों की संस्था योगा बियांड रिलीजन ने अलग अंदाज में दीपावली मनायी. संस्था के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बुधवारको आदिम जाति सेवा मंडल अनाथ आश्रम के बच्चों के साथ दीपोत्सव मनाया. इस दौरान शहीदों के नाम दीये भी जलाये गये.

विज्ञापन

इस अवसर पर रांची की मुस्लिम महिला योग गुरु राफिया नाज, जो योगा बियांड रिलीजन की संस्थापक सदस्य भी हैं, ने कहा कि उनकी संस्था के कार्यक्रम का उद्देश्य यह संदेश देना है कि देश ही हम सबका धर्म है. देश से बड़ा कोई धर्म नहीं है. राफिया योग और राष्ट्रभक्ति को बढ़ावा देने के अभियान में जुटी हुई हैं.

राफिया कहती हैं कि बच्चे कच्चीमिट्टी की तरह होते हैं. उन्हें किस रूप में और किस आकार में ढालना है, यह हम सब पर निर्भर है. महिला समाजसेवी ने कहा कि दीपावली पर बच्चों को उन्होंने संदेश दिया कि इन्सानियत सभी जाति-धर्म से ऊपर है. आपकी जाति कुछ भी हो, आपका मजहब कुछ भी हो, सबकी पहचान भारतीय के रूप में होनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि इस दीपावली उन्होंने बच्चों को यही संदेश दिया. उन्हेंकहा कि जिस तरह से दीपावली पर हम अंधेरा मिटाने के लिए दीये जलाते हैं, उसी तरह अपने अंदर इंसानियत का दीया जलायें, ताकि हम एक बेहतर और मजबूत भारत बना सकें. कहा कि जिस दिन हम सब बेहतर इंसान बन जायेंगे, भारत को विश्व गुरु बनने से कोई नहीं रोक पायेगा.

राफिया ने कहा कि जिस दिन हम मन का अंधकार मिटादेंगे, उस दिन समाज की तमाम बुराइयां खत्म हो जायेंगी. इंसानियत की जगमग रोशनी में बुराई टिक ही नहीं पायेगी. इस अवसर पर राफिया के साथ जितेंद्र, विवेक लाल, शुभम सिंह, नितिन, रौनक, अमर सिंह, शुभम सिंह, आर्यन और अोम प्रकाश तिवारी भी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola