रांची में बनेगा कुरमी भवन 47 डिसमिल जमीन चिह्नित
Updated at : 05 Nov 2018 6:21 AM (IST)
विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल न्यास का गठन रांची : झारखंड कुरमी महासभा की बैठक रविवार को राष्ट्रीय संरक्षक रोशन लाल चौधरी की अध्यक्षता में होटल गंगा आश्रम में हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जल संसाधन, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, विशिष्ट अतिथि सांसद रामटहल चौधरी, राष्ट्रीय कुर्मी महासभा के उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर […]
विज्ञापन
सरदार वल्लभ भाई पटेल न्यास का गठन
रांची : झारखंड कुरमी महासभा की बैठक रविवार को राष्ट्रीय संरक्षक रोशन लाल चौधरी की अध्यक्षता में होटल गंगा आश्रम में हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जल संसाधन, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, विशिष्ट अतिथि सांसद रामटहल चौधरी, राष्ट्रीय कुर्मी महासभा के उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर गांधी व सम्मानित अतिथि के रूप में डॉ लंबोदर महतो व रणधीर कुमार चौधरी शामिल हुए.
बैठक में सरदार वल्लभ भाई पटेल न्यास का गठन किया गया. इसमें सर्वसम्मति से न्यास के अध्यक्ष पद के लिए सुजीत कुमार, उपाध्यक्ष कारीनाथ महतो एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए पंकज कुमार महतो का चयन किया गया.
बैठक में निर्णय लिया गया कि कुरमी समाज के लोगों के सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक व राजनीतिक विकास को लेकर राजधानी में कुर्मी भवन बनाया जायेगा.
रूद्र नारायण महतो ने की जमीन देने की घोषण : मौके पर बूटी के रहनेवाले रूद्र नारायण महतो ने बड़गाईं में ही 47 डिसमिल जमीन देने की घोषणा की. बैठक में उपस्थित लोगों ने इसका स्वागत किया.
मौके पर कुमेश्वर महतो, पारसनाथ महतो, उपेंद्र सिंह, डॉ धनंजय सिंह, रामलाल महतो, मोहन महतो, राजकुमार महतो, भागीरथ महतो, डॉ भुनेश्वर महतो, चंद्रकांत चौधरी, शांति महतो, अर्चना महतो, देवकी महतो, वकील महतो, राजकुमार महतो, रामेश्वर महतो, सूरज महतो सहित राज्य भर से आये समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने भागीदारी की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




