रांची : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला उपाध्यक्ष ने लगायी फांसी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

चांडिल/रांची : कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के सरायकेला-खरसावां जिला उपाध्यक्ष नईम खान (32) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. रविवार को उनका शव ताज नगर कपाली स्थित उनके आवास पर फंदे से लटका मिला. आत्महत्या की वजह का पता नहीं चला है. उनके निधन पर जिला कांग्रेस कमेटी ने दुख व्यक्त किया है. जानकारी के […]
विज्ञापन
चांडिल/रांची : कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के सरायकेला-खरसावां जिला उपाध्यक्ष नईम खान (32) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
रविवार को उनका शव ताज नगर कपाली स्थित उनके आवास पर फंदे से लटका मिला. आत्महत्या की वजह का पता नहीं चला है. उनके निधन पर जिला कांग्रेस कमेटी ने दुख व्यक्त किया है. जानकारी के अनुसार, नईम खान कपाली में प्रज्ञा केंद्र चलाते थे. शनिवार रात गोलमुरी (जमशेदपुर) से उसकी बहन कपाली आयी थीं. वह रविवार सुबह करीब आठ बजे मां व भाई के साथ गोलमुरी लौटी.
बहन को गोलमुरी में छोड़कर मां और भाई दोपहर करीब 12 बजे घर लौटे तो नईम खान का शव फंदे से लटका हुआ पाया. इसकी सूचना कपाली पुलिस को दी गयी. पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सरायकेला भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










