कस्तूरबा की छात्रा का इलाज के दौरान मौत

Updated at : 01 Nov 2018 7:13 AM (IST)
विज्ञापन
कस्तूरबा की छात्रा का इलाज के दौरान मौत

सिल्ली : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मुरी में सातवीं की छात्रा भूमिका तिग्गा की मंगलवार की रात रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गयी. उसे 28 अक्तूबर को स्कूल में दूध से जल गयी थी. इसके बाद उसे रिम्स में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान मंगलवार उसकी मौत हो गयी. […]

विज्ञापन
सिल्ली : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मुरी में सातवीं की छात्रा भूमिका तिग्गा की मंगलवार की रात रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गयी. उसे 28 अक्तूबर को स्कूल में दूध से जल गयी थी. इसके बाद उसे रिम्स में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान मंगलवार उसकी मौत हो गयी.
कैसे हुई थी घटना
पूर्व वार्डेन परमेश्वरी ने बताया कि रविवार को मैं 12वीं के छात्राओं का स्पेशल क्लास ले रही थी. बाकी सभी अपने-अपने कमरे में थीं. दोपहर के भोजन का वक्त 12.30 बजे होता है, परंतु भूमिका तिग्गा समेत कई छात्राएं बगैर किसी को बताये ही किचन में चली गयी. अपने से खाना निकालने के क्रम में अनजाने में ही एक अन्य छात्रा से टकरा गयी, इससे उसने संतुलन खो दिया.
उसके हाथ के पास रखे गर्म दूध के डेक पर पड़ गया. इससे उसका शरीर जल गया. जलन कम करने के लिए वह पास पड़े पानी के डेक में बैठ गयी. उस वक्त किचन का स्टाफ खाना तैयार करके अपने बगल के कमरे में था. वार्डेन रजनी भी विद्यालय के काम से कहीं गयी थी. परमेश्वरी ने घटना की सूचना पाकर भूमिका को जोन्हा के रिंंची अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवा कर रिम्स में भरती कराया. इसके बाद भूमिका के परिजनों को घटना की सूचना दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola