रांची : सुविधा देने में सरकार विफल
Updated at : 31 Oct 2018 9:46 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : कांग्रेस आपके द्वार कार्यक्रम के तहत कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव आदित्य विक्रम जायसवाल ने मंगलवार को हिंदपीढ़ी क्षेत्र के नदी ग्राउंड, मदीना मस्जिद इलाका व लाह कोठी रोड का दौरा कर वहां के लोगों की समस्याओं को सुना. श्री जायसवाल ने कहा कि सरकार व नगर निगम के अधिकारी लापरवाह हो चुके […]
विज्ञापन
रांची : कांग्रेस आपके द्वार कार्यक्रम के तहत कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव आदित्य विक्रम जायसवाल ने मंगलवार को हिंदपीढ़ी क्षेत्र के नदी ग्राउंड, मदीना मस्जिद इलाका व लाह कोठी रोड का दौरा कर वहां के लोगों की समस्याओं को सुना. श्री जायसवाल ने कहा कि सरकार व नगर निगम के अधिकारी लापरवाह हो चुके हैं. राजधानीवासियों को सुविधा बहाल कराने में यह सरकार विफल है. पानी की किल्लत से शहर की जनता जूझ रही है.
हर ओर गंदगी का अंबार है. साफ-सफाई की स्थिति खराब होने के कारण हिंदपीढ़ी का पूरा क्षेत्र नारकीय बना हुआ है. श्री जायसवाल ने कहा कि राजधानी वासियों की जन समस्याओं को सुनने एवं उनके समाधान के लिए वे 40 हजार घरों का दौरा करेंगे. कार्यक्रम में मुख्य रूप से शादाब खान, अब्दुल रहमान,आसिफ अहमद, आसिफ जियाउल, प्रेम कुमार, कुमार प्रणव, सोनू सिंह, मोहसिन, रोहित कच्छप, अनीता मुर्मू सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




