रांची : मिशन साहसी का उद्देश्य महिलाओं को भयमुक्त व सक्षम बनाना है : राज्यपाल

Updated at : 31 Oct 2018 9:17 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : मिशन साहसी का उद्देश्य महिलाओं को भयमुक्त व सक्षम बनाना है : राज्यपाल

अभाविप के अभियान में 14 विद्यालय व तीन महाविद्यालय की छात्राएं शामिल हुईं रांची : महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को देखते हुए उन्हें भयमुक्त के साथ सक्षम बनाना और उनके प्रति संपूर्ण समाज का नजरिया बदलना ही इस अभियान मिशन साहसी का उद्देश्य है. ये बातें मंगलवार को रांची कॉलेज मैदान में अखिल भारतीय […]

विज्ञापन
अभाविप के अभियान में 14 विद्यालय व तीन महाविद्यालय की छात्राएं शामिल हुईं
रांची : महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को देखते हुए उन्हें भयमुक्त के साथ सक्षम बनाना और उनके प्रति संपूर्ण समाज का नजरिया बदलना ही इस अभियान मिशन साहसी का उद्देश्य है. ये बातें मंगलवार को रांची कॉलेज मैदान में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से राष्ट्रव्यापी अभियान मिशन साहसी के उदघाटन के अवसर पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कही. इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड की शिक्षा मंत्री नीरा यादव, अभाविप के प्रदेश अध्यक्ष डॉ पंकज कुमार, महानगर छात्रा विस्तारक मधु कांटीवाल, कृष्णा मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद थे.
2564 छात्राओं ने लिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण : रांची कॉलेज मैदान में अभाविप रांची के मिशन साहसी के मेगा डेमोस्ट्रेशन में 2564 से अधिक छात्राओं ने आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लिया. इस अभियान के तहत 14 विद्यालय व तीन महाविद्यालय की छात्राएं शामिल हुईं.
परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ पंकज कुमार ने कहा कि फूल भी हैं, चिनगारी भी हैं, हम भारत की नारी हैं, अबला नहीं तूफान हैं, हमभारत की शान हैं. ऐसे अनेकों नारे का आधार है मिशन साहसी. जब इस मिशन के आयोजन का निर्णय हुआ, तब एक उद्देश्य सबके समक्ष था कि छात्राओं को निर्भर नहीं निडर बनाना है. परिषद प्रत्येक वर्ष देश भर में व्यक्तित्व विकास शिविर के माध्यम से छात्राओं को आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण देती आयी है और आगे भी देती रहेगी. कई छात्राएं अभी भी ऐसी हैं, जो अपने-आप को निडर नहीं मानती हैं, उन्हें निडर बनना चाहिए.
मिशन साहसी से सशक्त बनेंगी महिलाएं
विशिष्ट अतिथि डॉ नीरा यादव ने कहा कि मिशन साहसी अभियान के अंतर्गत विद्यार्थी परिषद द्वारा राज्य भर में लाखों छात्रा को सशक्त बनाया जा रहा है. इसका उद्देश्य सभी छात्राओं में मौजूद शक्ति को उजागर करना और उनका स्वयं एवं अपने बल पर विश्वास पैदा करना है, जिससे कि वे सशक्त व निडर होकर देश और समाज की सेवा कर सकें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola