आधे घंटे में दो बाइकर्स पकड़े गये

Updated at : 13 Jun 2014 1:58 PM (IST)
विज्ञापन
आधे घंटे में दो बाइकर्स पकड़े गये

रांची: डोरंडा पुलिस ने गुरुवार को वारदात के आधे घंटे के बाद ही बाइकर्स गिरोह के दो सदस्य सचिन और मुकेश को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से लूट में प्रयुक्त एक बुलेट बाइक (जेएच-01 बीसी-4035) व महिलाओं के लुटे गये दो बैग मिले हैं. अरगोड़ा पुलिस ने लूट की सूचना मिलने पर दोनों बाइकर्स […]

विज्ञापन

रांची: डोरंडा पुलिस ने गुरुवार को वारदात के आधे घंटे के बाद ही बाइकर्स गिरोह के दो सदस्य सचिन और मुकेश को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से लूट में प्रयुक्त एक बुलेट बाइक (जेएच-01 बीसी-4035) व महिलाओं के लुटे गये दो बैग मिले हैं. अरगोड़ा पुलिस ने लूट की सूचना मिलने पर दोनों बाइकर्स को डोरंडा घाघरा स्थित खुशबू टोली के पास से गिरफ्तार किया. दोनों अरगोड़ा चौक व कडरू के समीप दो महिलाओं से बैग लूट कर फरार हुए थे. पुलिस के अनुसार दोनों चुटिया के कृष्णापुरी में किराये के मकान में रहते हैं. दोनों को बाद में अरगोड़ा पुलिस को सौंप दिया गया. पुलिस के अनुसार दोनों नवादा जिले के रहनेवाले हैं. पुलिस पूछताछ कर रही है.

ड्रग इंस्पेक्टर को लूटा

गुरुवार की शाम लगभग 5.30 बजे बाइकर्स अरगोड़ा निवासी सदर अस्पताल की ड्रग इंस्पेक्टर शैल अम्बष्टा (हरमू हाउसिंग कॉलोनी निवासी) से बैग लूट कर फरार हो गये. लूट के बाद अरगोड़ा चौक के लोगों ने बुलेट का नंबर नोट कर 100 नंबर पर डायल किया. इसके साथ ही सभी थाने की पुलिस अलर्ट हो गयी.

महिला से लूटपाट

दूसरी घटना को अंजाम अपराधियों ने शाम 5.40 बजे कडरू चौक के पास दिया. दोनो बाइकर्स अशोक नगर निवासी मेघना सहाय से बैग लूट कर फरार हो गये. वायरलेस से सूचना मिलने के बाद अरगोड़ा पुलिस भी उनका पीछा कर रही थी. अंतत: घाघरा के समीप बाइकर्स को पकड़ लिया गया, जिसके बाद थाना लाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola