कई होटल धराशायी, ठेले वालों को चेताया

Updated at : 13 Jun 2014 1:58 PM (IST)
विज्ञापन
कई होटल धराशायी, ठेले वालों को चेताया

रांची: ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार को ओल्ड एचबी रोड और रातू रोड में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इस दौरान लालपुर चौक से सेंटेविटा अस्पताल और नागाबाबा खटाल से रातू रोड दुर्गा मंदिर तक अतिक्रमण हटाया गया. इस दौरान नो पार्किग में लगे वाहनों पर भी कार्रवाई की गयी. कई वाहनों को क्रेन से उठा कर […]

विज्ञापन

रांची: ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार को ओल्ड एचबी रोड और रातू रोड में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इस दौरान लालपुर चौक से सेंटेविटा अस्पताल और नागाबाबा खटाल से रातू रोड दुर्गा मंदिर तक अतिक्रमण हटाया गया.

इस दौरान नो पार्किग में लगे वाहनों पर भी कार्रवाई की गयी. कई वाहनों को क्रेन से उठा कर थाना ले जाया गया. बाद में वाहन मालिकों से जुर्माना वसूला गया.अतिक्रमण हटाओ अभियान दिन के लगभग 10.30 बजे से दिन के एक बजे तक चलाया गया. इस दौरान सड़क किनारे लगे ठेलों और झोंपड़ीनुमा दुकानों को तोड़ा गया. इसके बाद शाम लगभग 5.30 से 6.30 बजे तक नागाबाबा खटाल से दुर्गा मंदिर तक अभियान चलाया गया. इस दौरान कई होटलों को तोड़ा गया. वहीं किशोरी सिंह यादव चौक के पास सड़क किनारे ठेला लगानेवालों को हटाया गया.

कई दुकानदारों को चेतावनी देकर छोड़ा गया. पुलिस के अनुसार अभियान के लिए दो टीमों का गठन किया गया था. टीम का नेतृत्व ट्रैफिक डीएसपी अजय मिश्र व राजेंद्र चौधरी कर रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola