प्रार्थियों को नहीं मिली राहत, सुनवाई 16 को होगी

Updated at : 13 Jun 2014 1:55 PM (IST)
विज्ञापन
प्रार्थियों को नहीं मिली राहत, सुनवाई 16 को होगी

रांची: झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस एस चंद्रशेखर की अदालत में गुरुवार को पंचम जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा परिणाम को लेकर दायर याचिकाओं पर सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अदालत ने प्रार्थियों के उस आग्रह को इनकार कर दिया, जिसमें कहा गया था कि 16 जून से आहूत मुख्य परीक्षा में शामिल करने संबंधी […]

विज्ञापन

रांची: झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस एस चंद्रशेखर की अदालत में गुरुवार को पंचम जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा परिणाम को लेकर दायर याचिकाओं पर सुनवाई हुई.

सुनवाई के दौरान अदालत ने प्रार्थियों के उस आग्रह को इनकार कर दिया, जिसमें कहा गया था कि 16 जून से आहूत मुख्य परीक्षा में शामिल करने संबंधी आदेश जेपीएससी को दिया जाये. इससे पूर्व जेपीएससी की ओर से अधिवक्ता संजय पिपरवाल ने अदालत को बताया कि रिजल्ट में कोई त्रुटि नहीं है.

एक अन्य प्रार्थी ने जेपीएससी के जवाब पर रिजवाइंडर दाखिल करने के लिए समय देने का आग्रह किया. इसके बाद अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 16 जून की तिथि निर्धारित की. उल्लेखनीय है कि प्रार्थी राकेश रोशन, प्रशांत कुमार झा व अन्य की ओर से अलग-अलग याचिका दायर पर जेपीएससी द्वारा जारी परीक्षा परिणाम को चुनौती दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola