इडी की कार्रवाई : एनोस एक्का की कोलेबिरा में 77 डिसमिल जमीन जब्त
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : इडी ने पूर्व मंत्री एनोस एक्का की कोलेबिरा स्थित 77 डिसमिल जमीन जब्त कर लिया. इस जमीन का कागजी मूल्य 77 हजार है. इस जमीन को 2006 में खरीदा गया था. एनोस एक्का फिलहाल पारा टीचर की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं. इडी ने 27 सितंबर 2018 […]
विज्ञापन
रांची : इडी ने पूर्व मंत्री एनोस एक्का की कोलेबिरा स्थित 77 डिसमिल जमीन जब्त कर लिया. इस जमीन का कागजी मूल्य 77 हजार है. इस जमीन को 2006 में खरीदा गया था. एनोस एक्का फिलहाल पारा टीचर की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं.
इडी ने 27 सितंबर 2018 को एनोस की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुरू की. इडी अधिकारियों द्वारा रांची, गुड़गांव जलपाइगुड़ी, दिल्ली स्थित एनोस व उसके पारिवारिक सदस्यों के नाम खरीदी गयी संपत्ति को अपने कब्जे में लिया जा चुका है.
जब्त की गयी संपत्तियों की सूची : जब्त की गयी संपत्तियों की सूची में रांची में एयरपोर्ट रोड स्थित आलीशान मकान, हरिओम टावर और श्री राम रिजेंसी स्थित एक-एक फ्लैट के अलावा सिरमटोली व ओरमाझी स्थित जमीन शामिल हैं.
जलपाइगुड़ी में भी मोटरिस्ट इन कंपनी के नाम पर 100 एकड़ में फैले चाय बागान और रिसोर्ट के अलावा 100 एकड़ जमीन भी इडी कब्जे में ले चुकी है. दिल्ली के हौजखास में एनोस की 13 बीघा जमीन पर बने फार्म हाउस व बसंत लोक में मेनन एक्का के नाम से बनाये गये मकान और गुड़गांव के सुशांत लोक में एनोस के नाम पर बने मकान को भी इडी अपने कब्जे में ले चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










