ठेका श्रमिकों के बैंक एकाउंट में जायेगा वेतन : राणा
Updated at : 29 Oct 2018 9:23 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन के महामंत्री राणा संग्राम सिंह ने कहा कि ठेका श्रमिकों को वेतन अब एकाउंट में मिलेगा. इस संबंध में प्रबंधन व यूनियन के बीच वार्ता हुई है. प्रबंधन की ओर से कार्मिक निदेशक एमके सक्सेना व प्रशासनिक प्रमुख दीपक दुबे शामिल थे. श्री सिंह ने कहा कि प्रबंधन के […]
विज्ञापन
रांची : हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन के महामंत्री राणा संग्राम सिंह ने कहा कि ठेका श्रमिकों को वेतन अब एकाउंट में मिलेगा. इस संबंध में प्रबंधन व यूनियन के बीच वार्ता हुई है. प्रबंधन की ओर से कार्मिक निदेशक एमके सक्सेना व प्रशासनिक प्रमुख दीपक दुबे शामिल थे. श्री सिंह ने कहा कि प्रबंधन के साथ ठेका कामगारों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई. ठेकेदार द्वारा ठेकाकर्मियों को शोषण किया जा रहा है. उनके वेतन से रुपये कमीशन एवं अन्य सेवा के नाम पर ठेकेदार काट लेते हैं. इसलिए उन्होंने प्रबंधन से ठेका श्रमिकों का वेतन सीधे बैंक एकाउंट में देने की प्रस्ताव रखा. इस पर प्रबंधन के साथ सहमति हो गयी है. उन्होंने सभी ठेका कामगार से अपने बैंक एकाउंट संख्या प्रबंधन को लिखित रूप से देने की बात कही है. श्री सिंह ने कहा कि यूनियन पहले वेतन पुनरीक्षण के साथ बकाया राशि का भुगतान करायेगी, उसके बाद सदस्यता सत्यापन का चुनाव होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




