रांची : छठ घाट दुरुस्त हों, सड़कों की सफाई नियमित की जाये
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : राजधानी की विभिन्न छठ पूजा समितियों की बैठक रविवार को राजीव रंजन मिश्रा की अध्यक्षता में हुई. इसमें छठ महापर्व को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर चर्चा हुई. सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि छठ पूजा समिति का प्रतिनिधिमंडल 29 अक्तूबर को उपायुक्त एवं नगर निगम प्रशासन से मिलकर छठ पूजा […]
विज्ञापन
रांची : राजधानी की विभिन्न छठ पूजा समितियों की बैठक रविवार को राजीव रंजन मिश्रा की अध्यक्षता में हुई. इसमें छठ महापर्व को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर चर्चा हुई. सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि छठ पूजा समिति का प्रतिनिधिमंडल 29 अक्तूबर को उपायुक्त एवं नगर निगम प्रशासन से मिलकर छठ पूजा में होनेवाली कठिनाइयों से अवगत करायेगा.
बैठक को संबोधित करते हुए श्री मिश्रा ने कहा कि पूजा को ध्यान में रखते हुए शहर के सभी छठ घाटों को समय रहते ठीक किया जाये. एवं छठ घाट पे आनेवाले सभी सडकों की सफाई एवं बिजली व्यवस्था दुरुस्त किया जाये. बैठक में मुख्यरूप से नेपाल महतो, राजेश राम, आशीष कुमार, संतोष महतो, टिंकू झा, रमेश सिंह, प्रकाश चंद सिन्हा, अनिल गुप्ता, अभिषेक ऋतिक, कैलाश महतो सहित दर्जनों छठ पूजा समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










