रांची : गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व को लेकर सात से प्रभात फेरी
Updated at : 29 Oct 2018 9:18 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : श्री गुरु नानक देव जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व को लेकर रविवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मेन रोड रांची के तत्वावधान में पूरे सिख समाज की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता गुरुद्वारा साहिब के प्रधान सरदार गुरमीत सिंह ने की. बैठक में कई प्रस्ताव पारित किये गये. नगर कीर्तन व शोभा […]
विज्ञापन
रांची : श्री गुरु नानक देव जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व को लेकर रविवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मेन रोड रांची के तत्वावधान में पूरे सिख समाज की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता गुरुद्वारा साहिब के प्रधान सरदार गुरमीत सिंह ने की. बैठक में कई प्रस्ताव पारित किये गये.
नगर कीर्तन व शोभा यात्रा 21 नवंबर को निकाली जायेगी, जो कि रातू रोड से शुरू होकर गुरु नानक स्कूल तक जायेगी. प्रभात फेरियां सात नवंबर से शुरू होकर 19 नवंबर तक सुबह साढ़े चार बजे से सभी गुरुद्वारा साहिब से निकाली जायेगी. शोभा यात्रा में हर साल की तरह पंजाब से मार्शल आर्ट्स बटाला गतका सोसाइटी अपने गतके का प्रदर्शन करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




