रांची : शहीदों के गांव व पवित्र स्थानों से मिट्टी संग्रह करेंगे भाजपा नेता
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : राज्य भर से शहीदों के जन्म स्थल व सरना स्थलों की पवित्र मिट्टी संग्रह करने के लिए भाजपा के मंत्री, सांसद, विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटेंगे़ मिट्टी संग्रह कर 23 जनवरी को सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर राजधानी के पुराने जेल परिसर में लायी जायेगी. यहां सरकार ने भगवान बिरसा मुंडा की […]
विज्ञापन
रांची : राज्य भर से शहीदों के जन्म स्थल व सरना स्थलों की पवित्र मिट्टी संग्रह करने के लिए भाजपा के मंत्री, सांसद, विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटेंगे़
मिट्टी संग्रह कर 23 जनवरी को सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर राजधानी के पुराने जेल परिसर में लायी जायेगी. यहां सरकार ने भगवान बिरसा मुंडा की भव्य प्रतिमा बनाने की योजना बनायी है़ रविवार को राज्य के मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा के आवास पर कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मंत्री, सांसद, विधायक व पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई़ इसमें केंद्रीय राज्य मंत्री सुदर्शन भगत भी शामिल हुए. बैठक में दक्षिणी छोटानागपुर के वीर शहीदों के गांव से मिट्टी लाने पर चर्चा हुई़
बैठक में भगवान बिरसा मुंडा, तेलंगा खड़िया, जतरा टाना भगत, वीर बुधु भगत, ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव, शेख भिखारी, टिकैत उमरांव, गया मुंडा,पांडेय गणपत राय सहित इस इलाके के शहीद व महापुरुषों के गांव से मिट्टी लाने के कार्यक्रम पर चर्चा हुई़ कार्यकर्ता वीर सेनानियों के गांव पहुंचेंगे और मिट्टी संग्रह करेंगे.
बैठक मेें कार्यक्रम को लेकर जिलावार बैठक करने पर भी सहमति बनी़ महामंत्री दीपक प्रकाश ने बताया कि नौ से 16 जनवरी तक पंचायत स्तर पर,18 जनवरी को प्रखंड स्तर, 19 जनवरी को जिला स्तर पर मिट्टी संग्रहण कार्यक्रम चलाया जायेगा़ केंद्रीय राज्य मंत्री श्री भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किला से अपने भाषण में भगवान बिरसा मुंडा के साथ-साथ झारखंड के सभी शहीद महापुरुषों का उल्लेख किया था़ केंद्र ऐसे महापुरुषों के सम्मान में देश भर के कई राज्यों में कार्यक्रम चला रही है़ सरदार वल्लभ भाई पटेल की विशाल प्रतिमा का निर्माण इसका एक उदाहरण है़ कार्यक्रम के प्रभारी व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि राज्य सरकार ने शहीदों को सम्मान देने के उद्देश्य से संग्रहालय बनाने का निर्णय लिया है़ मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा महापुरुषों को सम्मान देती आयी है़
एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार पाहन ने कहा कि झारखंड बनने के बाद किसी भी सरकार ने महापुरुषों को सम्मान देने का काम नहीं किया़ बैठक में सांसद रामटहल चौधरी, राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार, विधायक शिवशंकर उरांव, नवीन जायसवाल, गंगोत्री कुजूर, विमला प्रधान, जीतू चरण राम, मेयर आशा लकड़ा, अशोक बड़ाईक सहित प्रमंडल के जिलाध्यक्ष व पदाधिकारी शामिल हुए़ बैठक में तय हुआ कि मिट्टी संग्रहण कार्यक्रम को लेकर चार नवंबर को रांची ग्रामीण, 25 नवंबर को रांची महानगर, खूंटी व लोहरदगा जिला, 26 नवंबर को सिमडेगा, और 27 नवंबर को गुमला जिला के पदाधिकारियों की बैठक होगी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










