रांची : देश में एकता सबसे ज्यादा जरूरी : कौशिक पटेल

Updated at : 23 Oct 2018 9:21 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : देश में एकता सबसे ज्यादा जरूरी : कौशिक पटेल

गुजरात के राजस्व मंत्री खादी बोर्ड कार्यालय पहुंचे, कार्यों की जानकारी ली, दिया आमंत्रण रांची : गुजरात के राजस्व मंत्री कौशिक पटेल सोमवार को खादी बोर्ड कार्यालय पहुंचे. उन्होंने 31 अक्तूबर को गुजरात में सरदार वल्लभ भाई पटेल की विश्व में सबसे ऊंची प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर लोगों को आने का आमंत्रण दिया. […]

विज्ञापन
गुजरात के राजस्व मंत्री खादी बोर्ड कार्यालय पहुंचे, कार्यों की जानकारी ली, दिया आमंत्रण
रांची : गुजरात के राजस्व मंत्री कौशिक पटेल सोमवार को खादी बोर्ड कार्यालय पहुंचे. उन्होंने 31 अक्तूबर को गुजरात में सरदार वल्लभ भाई पटेल की विश्व में सबसे ऊंची प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर लोगों को आने का आमंत्रण दिया.
उन्होंने कहा कि आज जो भारत हम देख रहे हैं, वह सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रयासों का ही नतीजा है. देश में आज सबसे ज्यादा जरूरत एकता की है. उन्होंने कहा कि झारखंड खादी बोर्ड काफी अच्छा काम कर रहा है. झारखंड के जो व्यवसायी गुजरात में व्यवसाय करना चाहते हैं, वे हमारे यहां आयें हम उन्हें सारी सुविधाएं देंगे.
श्री पटेल ने कहा कि गुजरात में सभी राज्यों का भवन बने, इसके लिए हम रिजनेबल रेट पर जमीन भी देंगे. गौरतलब है कि कौशिक पटेल के साथ विधायक शंभु भाई ठाकोर, अभय सिंह ताड़वी, गजेंद्र सिंह परमार, शैलेश भाई मेहता, भरूच के कलेक्टर रवि अरोड़ा सहित अन्य अधिकारी भी पहुंचे हैं.
प्रतिनिधिमंडल ने खादी बोर्ड के द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली. स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि नेत्रहीन लोगों की शिक्षा के क्षेत्र में गुजरात ने काफी अच्छा काम किया है. कुछ समय पहले झारखंड स्वास्थ्य के क्षेत्र में 18वें स्थान पर था. अब नीति आयोग ने इसे पहला स्थान दिया है. आयुष्मान भारत की शुरुआत झारखंड से ही हुई. झारखंड के 57 लाख परिवारों को इस योजना के तहत कार्ड दिया जा रहा है. शेष बचे 11 लाख परिवारों को भी बाद में इस योजना से जोड़ा जायेगा.
राज्यसभा सांसद परिमल नथवाणी ने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास के प्रयासों से राज्य की छवि बदली है. नक्सली आतंक कम हुआ है. उन्होंने कहा कि झारखंड खादी बोर्ड ने जो काम किया है, उससे ज्यादा काम कहीं अौर नहीं हुआ है. खादी बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ ने कहा कि आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी का जन्मदिन भी है.
इस दिन गुजरात का प्रतिनिधिमंडल झारखंड पहुंचा है अौर आज ही के दिन हमलोगों ने रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया है. उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रयासों से 562 रियासतों को एक देश में बदला जा सका. झारखंड खादी बोर्ड गुजरात के गांधीनगर अौर अहमदाबाद में बिक्री केंद्र खोलना चाहता है. इसके लिए गुजरात के मुख्यमंत्री से बात हुई है अौर हमें आश्वासन मिला है. मौके पर झारक्राफ्ट के सीइअो मंजूनाथ भजंत्री, चंद्रकांत रायपत सहित अन्य उपस्थित थे.
मुख्यमंत्री रघुवर दास के प्रयासों से राज्य की छवि बदली है, नक्सली आतंक कम हुआ : परिमल नथवाणी
झारखंड के 57 लाख परिवारों को आयुष्मान भारत योजना के तहत दिया जा रहा है कार्ड : रामचंद्र चंद्रवंशी
रक्तदान शिविर का आयोजन
इस अवसर पर बोर्ड कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन भी हुआ. बोर्ड अध्यक्ष संजय सेठ, सीइअो दीपांकर पंडा, डिप्टी सीइअो सुमन पाठक, संजीव साहू, कंवलजीत सिंह संटी सहित अन्य लोगों ने रक्तदान किया. कुल 14 यूनिट रक्त एकत्र किया गया. ऑर्किड अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने स्वास्थ्य जांच की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola