तोरपा : बच्ची लापता, अपहरण की आशंका, मामला दर्ज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

तोरपा : थाना क्षेत्र के सुंदारी जामटोली गांव से अंजलि कुमारी नामक पांच वर्षीय बच्ची शनिवार की दोपहर से लापता है. इस संबंध में अपहरण संबंधी मामला तोरपा थाना में दर्ज किया गया है. जानकारी के अनुसार स्व माहा भेंगरा की पुत्री अंजलि कुमारी घर के पास चापाकल पर नहाने गयी थी. उसके बाद वह […]
विज्ञापन
तोरपा : थाना क्षेत्र के सुंदारी जामटोली गांव से अंजलि कुमारी नामक पांच वर्षीय बच्ची शनिवार की दोपहर से लापता है. इस संबंध में अपहरण संबंधी मामला तोरपा थाना में दर्ज किया गया है. जानकारी के अनुसार स्व माहा भेंगरा की पुत्री अंजलि कुमारी घर के पास चापाकल पर नहाने गयी थी.
उसके बाद वह घर नहीं लौटी. काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला, तो इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना पाकर थाना प्रभारी रामदयाल मुंडा पुलिस बल के साथ सुंदारी जामटोली पहुंचे. बच्ची की तलाश में छानबीन शुरू की. गांव वाले भी अपने स्तर से बच्ची की खोज कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










