रांची : स्थापना दिवस पर पारा शिक्षकों के स्थायीकरण की घोषणा नहीं होने पर 16 से होगा आंदोलन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

झारखंड राज्य एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने दी चेतावनी अनिश्चितकालीन घेरा डालो डेरा डालो कार्यक्रम चलाया जायेगा राज्य के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे राज्य के पारा शिक्षक छत्तीसगढ़ की तर्ज पर स्थायीकरण की घोषणा नहीं होने पर दिखायेंगे काला झंडा रांची : एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा की राज्य इकाई की बैठक […]
विज्ञापन
झारखंड राज्य एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने दी चेतावनी
अनिश्चितकालीन घेरा डालो डेरा डालो कार्यक्रम चलाया जायेगा
राज्य के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे राज्य के पारा शिक्षक
छत्तीसगढ़ की तर्ज पर स्थायीकरण की घोषणा नहीं होने पर दिखायेंगे काला झंडा
रांची : एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा की राज्य इकाई की बैठक रविवार को मोरहाबादी में संयोजक विनोद बिहारी महतो की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान अपनी मांगों को लेकर मोर्चा ने चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की. राज्य के स्थापना दिवस पर पारा शिक्षकों के स्थायीकरण की घोषणा नहीं होने पर 16 नवंबर से राजधानी में अनिश्चितकालीन घेरा डालो-डेरा डालो कार्यक्रम चलाया जायेगा.
वक्ताओं ने कहा कि सरकार पारा शिक्षकों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं है. केवल आश्वासन दिया जा रहा है, एक भी मांग पूरी नहीं हुई. ऐसे में पारा शिक्षकों के समक्ष आंदोलन की एक मात्र विकल्प है. आंदोलन के प्रथम चरण में राजभवन के समक्ष प्रमंडलवार धरना देने की घोषणा की गयी. इसके तहत 29 अक्तूबर को पलामू प्रमंडल, 30 अक्तूबर को दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल, 31 अक्तूबर को संथाल परगना प्रमंडल, एक नवंबर को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल एवं दो नवंबर को कोल्हान प्रमंडल के पारा शिक्षक राजभवन के समक्ष धरना देंगे.
15 नवंबर को राज्य भर के पारा शिक्षक मोरहाबादी मैदान में प्रस्तावित स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे. बैठक में निर्णय लिया गया कि स्थापना दिवस के मौके पर अगर सरकार छत्तीसगढ़ की तर्ज पर पारा शिक्षकों को स्थायी करने व समान कार्य के लिए समान वेतनमान प्रदान करने की घोषणा करती है, तो पारा शिक्षक सरकार के समर्थन में नारा लगायेंगे. घोषणा नहीं होने पर पारा शिक्षक काला झंडा दिखा कर कार्यक्रम का विरोध करेंगे. मोर्चा का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा. बैठक में संजय कुमार दुबे, बजरंग प्रसाद, ऋषिकेश पाठक, नरोत्तम सिंह मुंडा, दशरथ ठाकुर, मोहन मंडल, सिंटू सिंह समेत मोर्चा की राज्य इकाई के सदस्य शामिल हुए.
आंदोलन के लिए एक हो गये पारा शिक्षकों के सभी गुट
राज्य के सभी पारा शिक्षकों का संगठन एक मंच पर आकर आंदोलन कर रहा है. पारा शिक्षकों के सभी गुट ने मिल कर झारखंड एकीकृत पारा शिक्षक संघ का गठन किया है. राज्य भर के लगभग 67 हजार पारा शिक्षक अब इस संघ के तहत आंदोलन कर रहे हैं. एकीकृत पारा शिक्षक संघ में झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ, झारखंड राज्य सहयोगी शिक्षक संघ, झारखंड प्रदेश सामुदायिक पारा शिक्षक संघ, टेट सफल पारा शिक्षक संघ शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










