रांची : बीमारी ने किया असहाय, अस्पताल में ही मनेगी दुर्गापूजा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : हर तरफ दुर्गोत्सव का उल्लास है. सभी अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस विशेष अवसर का आनंद उठा रहे हैं. लेकिन, रिम्स में भर्ती 400 से अधिक मरीज इस आनंद से वंचित हैं. ऐसे मरीजों की सेवा ही उनके परिजन के लिए पूजा बनी हुई है. अस्पताल से छुट्टी नहीं मिलने के […]
विज्ञापन
रांची : हर तरफ दुर्गोत्सव का उल्लास है. सभी अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस विशेष अवसर का आनंद उठा रहे हैं. लेकिन, रिम्स में भर्ती 400 से अधिक मरीज इस आनंद से वंचित हैं. ऐसे मरीजों की सेवा ही उनके परिजन के लिए पूजा बनी हुई है. अस्पताल से छुट्टी नहीं मिलने के कारण उनके चेहरे पर मायूसी साफ दिख रही है.
बिहार निवासी अशाेक झा रिम्स के हड्डी रोग विभाग में पांच माह से भर्ती हैं. उनका ऑपरेशन भी किया गया है, लेकिन बीमारी पूरी तरह ठीक नहीं पायी है. डॉक्टरों ने कहा है कि अभी और कुछ दिन रहना पड़ेगा. पत्नी जयमाला देवी ने कहा कि दुर्गापूजा यहीं मन रहा है.
लगता है कि दीपावली और छठ भी अस्पताल में ही मनेगा. हमारे यहां ये त्योहार सबसे महत्वपूर्ण हैं, लेकिन चाह कर भी घर नहीं जा पायेंगे. डॉक्टर से छुट्टी मांग रहे हैं, लेकिन बीमारी ठीक नहीं होने के कारण छुट्टी नहीं मिल रही है. हड्डी विभाग में ऐसे करीब 40 मरीज हैं जो करीब एक से तीन माह से भर्ती हैं.
इधर, न्यूरो सर्जरी विभाग में भर्ती पश्चिमी सिंहभूम निवासी जटल मांझी ने बताया कि भर्ती हुए करीब 15 दिन से ज्यादा हो गये हैं. लेकिन, लगता है कि अभी छुट्टी नहीं मिलेगी. हमारे क्षेत्र में भी भव्य दुर्गापूजा का आयोजन होता है, लेकिन अस्पताल में हैं, तो क्या पूजा मनायें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










