ePaper

UPA : सीट दर सीट है पेंच, एक दूसरे को बैकफुट पर करने में लगे दल, झामुमो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को धनबाद कर सकता है ऑफर

Updated at : 17 Oct 2018 6:42 AM (IST)
विज्ञापन
UPA : सीट दर सीट है पेंच, एक दूसरे को बैकफुट पर करने में लगे दल, झामुमो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को धनबाद कर सकता है ऑफर

गीता कोड़ा के आने के बाद झामुमो के साथ उलझ गया मामला रांची : यूपीए गठबंधन में लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर शह-मात का खेल जारी है़ सीट दर सीट पेंच फंस रहा है़ कुछ खास सीटों पर गठबंधन के अंदर विवाद है़ कांग्रेस, झामुमो और झाविमो को कई सीटों पर सहमति […]

विज्ञापन
गीता कोड़ा के आने के बाद झामुमो के साथ उलझ गया मामला
रांची : यूपीए गठबंधन में लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर शह-मात का खेल जारी है़ सीट दर सीट पेंच फंस रहा है़ कुछ खास सीटों पर गठबंधन के अंदर विवाद है़
कांग्रेस, झामुमो और झाविमो को कई सीटों पर सहमति बनानी होगी़ सूत्रों के अनुसार कांग्रेस आलाकमान की ओर से 7-4-2-1 का फॉर्मूला दिया गया है़ मतलब कांग्रेस सात, झामुमो चार, झाविमो दो और राजद एक. इस फॉर्मूले पर अगर पूरी तरह सहमति बन गयी, तो सीटों को लेकर एक दूसरे को बैकफुट पर लाने की भरपूर कोशिश होगी़ क्योंकि कोल्हान झामुमो का परंपरागत गढ़ रहा है़ वहीं लोकसभा चुनाव में इस समीकरण पर काम हुआ, तो झामुमो कोल्हान से आउट हो जायेगा़ वैसे भी गीता कोड़ा के कांग्रेस में शामिल होने के बाद चाईबासा सीट पर दावेदारी तय मानी जा रही है़
जमशेदपुर से प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार की तैयारी है़ ऐसे में झामुमो के लिए एक भी सीट नहीं बच रही है़ उधर गोड्डा में कांग्रेस और झाविमो के बीच ही कांटा फंस रहा है़ झाविमो ने इस सीट पर विधायक प्रदीप यादव के लिए दावेदारी पेश की है़ झाविमो को कोडरमा और गोड्डा सीट चाहिए़ वहीं कांग्रेस के फुरकान अंसारी इस सीट को लेकर तनातनी के मूड में है़ं वह सीट नहीं छोड़ने के लिए दिल्ली की दौड़ लगा रहे है़ं झाविमो को गोड्डा सीट नहीं मिली, तो पलामू की ओर रुख करना पड़ा सकता है़ पलामू में राजद रास्ता रोकने के लिए तैयार है़
राजद की ओर से पलामू-चतरा पर दावेदारी की जा रही है़ उधर गिरिडीह सीट पर भी कांग्रेस-झामुमो के कई नेता टकटकी लगाये है़ं गिरिडीह से झामुमो विधायक जगन्नाथ महतो पहले भी भाग्य आजमा चुके है़ं वहां राजेंद्र सिंह, तिलकधारी सिंह, डॉ सरफराज अहमद सहित कई नेताओं की दावेदारी है़ एेसे में यूपीए गठबंधन में सीट बंटवारे के लिए कांटा से ही कांटा निकालने जैसी मशक्कत करनी होगी़
खूंटी सीट ऑफर कर सकती है कांग्रेस
अंदरखाने में यह भी चर्चा है कि कोल्हान में झामुमो के लिए सीट नहीं बचने की सूरत में कांग्रेस खूंटी सीट ऑफर कर सकती है़ एनोस एक्का को यूपीए फोल्डर में लाकर झामुमो के लिए सीट आसान करने की कोशिश होगी़ हालांकि खूंटी से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद प्रदीप बलमुचु तैयारी कर रहे है़ं यह भी संभावना है कि कोल्हान के अासान रास्ते पर चलना छोड़ झामुमो शायद ही खूंटी की ओर देखे़
झामुमो कर सकता है प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को धनबाद का ऑफर
इधर, चर्चा यह भी है कि झामुमो जमशेदपुर सीट के एवज में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार को धनबाद सीट का ऑफर कर सकता है़ हालांकि डॉ अजय के लिए यह सीट नयी होगी़ क्योंकि वह जमशेदपुर से बैटिंग कर चुके है़ं उनके लिए वह परिचित सीट है़ और फिर धनबाद में डॉ कुमार को ददई दुबे, राजेंद्र सिंह, मन्नान मल्लिक जैसे अपने नेताओं का ही कोपभाजन बनना पड़ सकता है़ यूपीए के गलियारे में फिलहाल कई तरह की चर्चा चल रही है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola