रांची : बाबूलाल मरांडी बिना सबूत आरोप नहीं लगाते : झाविमो
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : झाविमो प्रवक्ता योगेंद्र प्रताप सिंह ने कहा है कि शाह ब्रदर्श के माइनिंग लीज मामले में एकमुश्त क्षतिपूर्ति की जगह किस्त करने को लेकर भाजपा के वरिष्ठ मंत्री सरयू राय ने सवाल उठाया है़ सरयू राय ने इस मामले में गलत को गलत कहने का साहस दिखाया है़ अब महाधिवक्ता को सरयू राय […]
विज्ञापन
रांची : झाविमो प्रवक्ता योगेंद्र प्रताप सिंह ने कहा है कि शाह ब्रदर्श के माइनिंग लीज मामले में एकमुश्त क्षतिपूर्ति की जगह किस्त करने को लेकर भाजपा के वरिष्ठ मंत्री सरयू राय ने सवाल उठाया है़
सरयू राय ने इस मामले में गलत को गलत कहने का साहस दिखाया है़ अब महाधिवक्ता को सरयू राय के बयान पर पक्ष रखना चाहिए. महाधिवक्ता व भाजपा बतायें कि सरयू राय को तथ्यों की जानकारी है या नहीं.
अगर भाजपा की नजर में बाबूलाल जी गलत आरोप लगा रहे हैं, तो फिर सरयू राय क्या कर रहे हैं. श्री सिंह ने कहा कि इस मामले में भाजपा द्वारा बयान नहीं दिये जाने पर स्पष्ट होगा कि भाजपा अपने पक्ष व विपक्ष को दो अलग-अलग चश्मों से देखती है़ यह बात साफ है कि बाबूलाल मरांडी कोई भी आरोप बिना सबूत के नहीं लगाते है़ं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










