रांची : शहीदों के गांव से 14 नवंबर को लायी जायेगी मिट्टी : पाहन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राम कुमार पाहन ने कहा कि झारखंड के शहीदों के गांव से 14 नवंबर को मिट्टी लायी जायेगी. इसे रांची के पुराने जेल परिसर में बनने वाले संग्रहालय को सुपुर्द किया जायेगा. 23 अक्तूबर से हर जिला में शहीद महापुरुषों की जन्मस्थली व सरना स्थल की […]
विज्ञापन
रांची : भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राम कुमार पाहन ने कहा कि झारखंड के शहीदों के गांव से 14 नवंबर को मिट्टी लायी जायेगी. इसे रांची के पुराने जेल परिसर में बनने वाले संग्रहालय को सुपुर्द किया जायेगा. 23 अक्तूबर से हर जिला में शहीद महापुरुषों की जन्मस्थली व सरना स्थल की मिट्टी को एक स्थान पर एकत्रित करने का काम शुरू किया जायेगा. 14 नवंबर को जनजाति कार्यकर्ता पारंपरिक वेशभूषा में शहीदों के गांव की मिट्टी लेकर रांची आयेंगे.
श्री पाहन शनिवार को मोर्चा की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. श्री पाहन ने कहा कि 15 नवंबर के बाद सभी जिलों में जनजाति सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा. राज्यसभा सांसद सह प्रदेश उपाध्यक्ष समीर उरांव ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने आदिवासी महापुरुषों को सम्मान देने के लिए कई कारगर कदम उठाये हैं.
प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि आज झारखंड के गांव-गांव में आदिवासी नेतृत्व निकल कर सामने आ रहे हैं और पार्टी को आगे ले जाने में अपना महती भूमिका निभा रहे हैं. विधायक गंगोत्री कुजूर ने कहा कि झारखंड में आदिवासी महिलाएं भी घर से निकलकर समाज और राजनीति में अपना योगदान दे रही हैं. बैठक में रमेश हांसदा,अशोक बड़ाईक, बिंदेश्वर उरांव,आशेष बारला, लखन मार्डी, देवी दयाल मुंडा, नूतन पाहन, रूप लक्ष्मी मुंडा, रीता मुंडा, बिशु टुडू, रमेश टुडू, लखी हेंब्रम, जगन्नाथ भगत, भोगेन सोरेन, मंजू सिंह, बारी मुर्मू, रवि मुंडा, दानियल किस्कू, मनोज सोरेन, जानकी कोड़ा, विजया पाहन सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










