रांची : एआइआर से दोपहर में भी समाचार का बुलेटिन शुरू
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : सूचना एवं प्रसारण सचिव अमित खरे ने पिछले दिनों रांची दौरे क्रम में आकाशवाणी केंद्र, रांची से प्रादेशिक समाचार का एक अतिरिक्त बुलेटिन शुरू करने का आदेश दिया था. महानिदेशक आकाशवाणी ने उनके निर्देश पर दोपहर एक बज कर दस मिनट पर प्रादेशिक बुलेटिन चलाने की जानकारी सूचना एवं प्रसारण सचिव को दी […]
विज्ञापन
रांची : सूचना एवं प्रसारण सचिव अमित खरे ने पिछले दिनों रांची दौरे क्रम में आकाशवाणी केंद्र, रांची से प्रादेशिक समाचार का एक अतिरिक्त बुलेटिन शुरू करने का आदेश दिया था. महानिदेशक आकाशवाणी ने उनके निर्देश पर दोपहर एक बज कर दस मिनट पर प्रादेशिक बुलेटिन चलाने की जानकारी सूचना एवं प्रसारण सचिव को दी है. समाचार बुलेटिन दस मिनट का होगा.
श्री खरे ने बताया कि सामुदायिक रेडियो स्टेशन खोलने का प्रस्ताव राज्य सरकार को दिया गया है. हर आकांक्षी जिले को इस मद में साढ़े सात लाख रुपये केंद्र सरकार देगी. श्री खरे के निर्देश पर दूरदर्शन केंद्र रांची ने आयुष्मान भारत पर विशेष कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार से की है. श्री खरे ने शाम साढ़े सात बजे आधा घंटे का समाचार बुलेटिन रांची दूरदर्शन से शुरू करने का निर्देश दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










