रांची : झासा ने स्वास्थ्य सेवा ठप करने की दी चेतावनी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : गढ़वा सदर अस्पताल नौ अक्तूबर की रात डॉ अनिल कुमार के साथ मारपीट और उन्हें बंधक बनाये जाने के विरोध में गुरुवार को झासा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक हुई. इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि 12 अक्तूबर को स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव से मिल कर घटना के बारे में […]
विज्ञापन
रांची : गढ़वा सदर अस्पताल नौ अक्तूबर की रात डॉ अनिल कुमार के साथ मारपीट और उन्हें बंधक बनाये जाने के विरोध में गुरुवार को झासा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक हुई. इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि 12 अक्तूबर को स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव से मिल कर घटना के बारे में जानकारी दी जायेगी.
उनसे कहा जायेगा की वे अपने स्तर से गढ़वा उपायुक्त से बात करें और दोषियों को अविलंब गिरफ्तार किया जाये. दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो 15 अक्तूबर को पूरे राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी सेवा छोड़ कर सभी चिकित्सीय सेवा ठप कर दी जायेगी. उसके 2 दिनों के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई, तो बाध्य हो कर चिकित्सीय व्यवस्था अनिश्चितकालीन तक के लिये सेवा ठप की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










