एलपीयू कैंपस में राज्यपाल ने भारतीय विज्ञान कांग्रेस की तैयारी का लिया जायजा
Updated at : 07 Oct 2018 8:53 AM (IST)
विज्ञापन

रांची/जालंधर : पंजाब के राज्यपाल विजेंद्रपाल सिंह बदनौर ने शुक्रवार को लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) परिसर में होनेवाले 106वें भारतीय विज्ञान कांग्रेस की तैयारी का जायजा लिया. यह सम्मेलन अगले वर्ष तीन से सात जनवरी तक होगा. राज्यपाल बदनौर देश में वैज्ञानिक गतिविधियों से जुड़े भारत सरकार के 40 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे […]
विज्ञापन
रांची/जालंधर : पंजाब के राज्यपाल विजेंद्रपाल सिंह बदनौर ने शुक्रवार को लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) परिसर में होनेवाले 106वें भारतीय विज्ञान कांग्रेस की तैयारी का जायजा लिया. यह सम्मेलन अगले वर्ष तीन से सात जनवरी तक होगा. राज्यपाल बदनौर देश में वैज्ञानिक गतिविधियों से जुड़े भारत सरकार के 40 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे थे. प्रतिनिधिमंडल एलपीयू की तैयारी से प्रभावित हुआ और इस बाबत जरूरी सुझाव भी दिये.
राज्यपाल ने सम्मेलन की सफलता के बाबत 106वें भारतीय विज्ञान कांग्रेस की कार्यकारी समिति और परिषद के सदस्यों को संबोधित भी किया. इस मौके पर विज्ञान ज्योति रैली भी आयोजित की गयी. गौरतलब है कि भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उदघाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे और इसमें दुनिया भर के 300 शीर्ष वैज्ञानिकों और नोबेल पुरस्कार विजेताओं सहित 15,000 प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है.
इस पांच दिवसीय वैज्ञानिक कांग्रेस की फोकल थीम ‘फ्यूचर इंडिया : साइंस एंड टेक्नोलॉजी’ है. इस मौके पर राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के 65 संकाय सदस्यों को अकादमिक और शोध उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया. उन्होंने विज्ञान कांग्रेस की मेजबानी की चुनौती को स्वीकार करने के लिए सभी को बधाई दी और प्रेरित किया.
उन्होंने एलपीयू में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सराहना की. चांसलर अशोक मित्तल ने बताया कि एलपीयू के शीर्ष 14 शोधकर्ताओं को विदेश दौरे पर भेजा जायेगा. पुरस्कार समारोह में मुख्य तौर पर लवली ग्रुप के चेयरमैन रमेश मित्तल, एलपीयू चांसलर अशोक मित्तल, प्रो-चांसलर रश्मी मित्तल, कुलपति प्रोफेसर डॉ रमेश कंवर, महानिदेशक ईआर एचआर सिंगला, कार्यकारी डीन डॉ संजय मोदी, डॉ लोवी राज गुप्ता और रजिस्ट्रार डॉ मोनिका गुलाटी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




