रांची : एचइसी की जमीन पर बनाये जा रहे मंदिर को तोड़ा गया
Updated at : 07 Oct 2018 8:51 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : धुर्वा नर्सरी मैदान में एचइसी की जमीन पर बन रहे राधा-कृष्ण मंदिर को नगर प्रशासन विभाग ने ध्वस्त कर दिया. मुख्य सुरक्षा अधिकारी एके सिन्हा ने बताया कि श्रीकृष्ण विकास परिषद द्वारा नर्सरी मैदान में दो सितंबर को राधा-कृष्ण मंदिर का शिलान्यास किया गया था. इसके लिए एचइसी प्रबंधन से अनुमति भी नहीं […]
विज्ञापन
रांची : धुर्वा नर्सरी मैदान में एचइसी की जमीन पर बन रहे राधा-कृष्ण मंदिर को नगर प्रशासन विभाग ने ध्वस्त कर दिया. मुख्य सुरक्षा अधिकारी एके सिन्हा ने बताया कि श्रीकृष्ण विकास परिषद द्वारा नर्सरी मैदान में दो सितंबर को राधा-कृष्ण मंदिर का शिलान्यास किया गया था.
इसके लिए एचइसी प्रबंधन से अनुमति भी नहीं ली गयी थी. जब प्रबंधन को इसकी जानकारी मिली, तो परिषद को नोटिस भेजा गया. पर इसका जवाब नहीं दिया गया. सुरक्षा कर्मियों ने नर्सरी मैदान में हो रहे निर्माण कार्य को रोकने के लिए धुर्वा थाना, उपायुक्त व सीटी एसपी को भी सूचना दी थी.
इसके बाद एचइसी में पीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया. सुनवाई में भी परिषद का कोई सदस्य अपनी बात रखने नहीं आया. इसके बाद शनिवार को एचइसी के सुरक्षा कर्मियों ने सीआइएसएफ के सहयोग से निर्माण कार्य को ध्वस्त कर दिया और इसकी जानकारी जिला प्रशासन को भी दी.
परिषद की बैठक आज : श्रीकृष्ण विकास परिषद के मुख्य संरक्षक कैलाश यादव ने कहा कि परिषद के सदस्यों व सामाजिक संगठनों की बैठक रविवार को धुर्वा में होगी. उन्होंने निर्माण कार्य को ध्वस्त किये जाने की निंदा की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




