रांची : निर्मल महतो के हत्यारे को रिहा करने का फैसला वापस हो
Updated at : 07 Oct 2018 8:50 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : झारखंड आंदोलनकारी सह आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव अनिल कुमार महतो ने सरकार से शहीद निर्मल महतो के हत्यारे को रिहा करने के फैसले को वापस लेने की मांग की है. उन्होंने कहा कि फैसला वापस नहीं हुआ, तो वे आत्मदाह करने को मजबूर होंगे. श्री महतो शनिवार को पत्रकारों से बातचीत कर […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड आंदोलनकारी सह आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव अनिल कुमार महतो ने सरकार से शहीद निर्मल महतो के हत्यारे को रिहा करने के फैसले को वापस लेने की मांग की है. उन्होंने कहा कि फैसला वापस नहीं हुआ, तो वे आत्मदाह करने को मजबूर होंगे.
श्री महतो शनिवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि झारखंडी अवाम एवं जनभावना के खिलाफ सरकार ने झारखंड आंदोलन के मसीहा शहीद निर्मल महतो के शूटर को जेल से रिहा करने का फैसला लिया है. इसको लेकर आम लोगों में रोष व्याप्त है. झारखंड आंदोलनकारी पिछले कई साल से शहीद निर्मल महतो की हत्या के मुख्य साजिशकर्ता का पर्दाफाश करने व एनआइए जांच की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं.
सरकार के इस फैसले से शहीद परिवार के साथ-साथ आंदोलनकारी आहत और व्यथित हैं. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शहीद निर्मल महतो का शूटर जेल से रिहा होता है, तो वे मुख्यमंत्री आवास में घुस कर आत्मदाह करेंगे. सरकार अविलंब जन विरोधी फैसले को वापस ले, नहीं तो झारखंड एक बार फिर से जल उठेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




