रांची : …..जब तोरपा की स्कूली छात्राओं से मिले महेंद्र सिंह धौनी, खिंचवायी तस्वीरें
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का हर अंदाज निराला होता है. फिर चाहे वह खेल के मैदान के अंदर हो या इसके बाहर. शनिवार को जेएससीए स्टेडियम परिसर में उनका एक और रूप नजर आया. दरअसल, शनिवार को संत अन्ना हाई स्कूल तोरपा की बच्चियां जेएससीए स्टेडियम घूमने आयीं. यहां […]
विज्ञापन
रांची : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का हर अंदाज निराला होता है. फिर चाहे वह खेल के मैदान के अंदर हो या इसके बाहर. शनिवार को जेएससीए स्टेडियम परिसर में उनका एक और रूप नजर आया.
दरअसल, शनिवार को संत अन्ना हाई स्कूल तोरपा की बच्चियां जेएससीए स्टेडियम घूमने आयीं. यहां आने पर उन्हें पता चला कि धौनी भी स्टेडियम में मौजूद हैं और अभ्यास कर रहे हैं. इससे बच्चियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. प्रैक्टिस के बाद धौनी बच्चियों से मिलने पहुंचे और इसके बाद शुरू हुआ सवाल-जवाब का दौर. धौनी ने बच्चियों के सभी सवालों के जवाब दि��े.
और जाते-जाते उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवायी.
धौनी करीब 15 मिनट तक बच्चियों के साथ रहे और इस दौरान सभी बच्चियां भी अनुशासित दिखीं. मौके पर जेएससीए उपाध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव और पूर्व रणजी क्रिकेटर अनवर मुस्तफा भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










