ePaper

ग्रामीणों का दर्द नहीं समझते हैं साहब : सुदेश

Updated at : 06 Oct 2018 1:43 AM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों का दर्द नहीं समझते हैं साहब : सुदेश

रांची : आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि खान–खदान, कल– कारखाने, रेल लाइन, डैम के लिए झारखंड के लोगों ने जमीन दी है़ अब भी जमीन हाथ से निकलती जा रही है़ विस्थापन का दर्द क्या होता है, कभी सचिवालय के साहब जमीन पर आकर गांववालों का दर्द जानने की कोशिश […]

विज्ञापन
रांची : आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि खान–खदान, कल– कारखाने, रेल लाइन, डैम के लिए झारखंड के लोगों ने जमीन दी है़ अब भी जमीन हाथ से निकलती जा रही है़ विस्थापन का दर्द क्या होता है, कभी सचिवालय के साहब जमीन पर आकर गांववालों का दर्द जानने की कोशिश नहीं करते है़ं
श्री महतो ने शुक्रवार को स्वराज स्वाभिमान यात्रा के तहत गोमिया विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों का दौरा किया़ गांगपुर, केरी खेराबेरा, ललपनिया, हजारी बस्ती, स्वांग, साड़म, देवीपुर, होसिर में पदयात्रा की़ जगह-जगह पर लोगों ने श्री महतो का स्वागत किया़ उन्होंने कहा कि यहां के लोगों ने अलग राज्य के लिए दशकों तक लड़ाई लड़ी है.
लेकिन स्वशासन और स्वाभिमान के पैमाने पर खुशियां गुम है़ं कुर्बानी देने का दौर बहुत हो गया. अब जनता का राज चाहिए़ उन्होंने कहा कि इसी चेतना को जगाने के लिए वे स्वराज स्वाभिमान यात्रा पर निकले है़ं
श्री महतो ने कहा कि जहां भी जा रहा हूं, लोगों का जबर्दस्त समर्थन मिल रहा है़ यह समर्थन इस बात का संकेत है कि लोग स्वराज के साथ स्वाभिमान चाहते है़ं हक और अधिकार लेने के लिए आम लोग आगे बढ़े़ं वे उनकी आवाज बनने के लिए तैयार है़ं अलग राज्य की लड़ाई में इस राज्य ने बहुत कुछ खोया है, तो अब व्यवस्था बदलने के लिए क्यों नहीं सीधी लड़ाई की जा सकती़ हालात बदलने के लिए गांव को आगे बढ़ना होगा़
समस्या गिनाने या आलोचना भर से परिस्थितियां नहीं बदल सकती है़ं सिस्टम बदले इसके लिए आखिरी कतार से भी आवाज उठनी चाहिए जो सचिवालय की दीवारों को हिला दे़ यात्रा के पांचवें दिन शनिवार को श्री महतो बेरमो विधानसभा क्षेत्र में जायेंगे़ इसके बाद वह डुमरी के लिए निकलेंगे़ स्वाभिमान यात्रा में डॉ देवशरण भगत, लंबोदर महतो, डोमन सिंह मुंडा, तिवारी महतो, गौतम तिवारी, संतोष कुमार अग्निहोत्री, राजेश विश्वकर्मा, सरजीत मिर्धा शामिल थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola