रांची : बोर्ड की अनुशंसा पर हुआ पर्यटन सचिव का तबादला
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : राज्य सरकार ने पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव मनीष रंजन का तबादला सिविल सर्विसेज बोर्ड की अनुशंसा के आलोक में किया है. कार्मिक विभाग के अवर सचिव अरुण कुमार सिन्हा की आेर से प्रभात खबर काे भेजे गये पत्र में कहा गया है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के […]
विज्ञापन
रांची : राज्य सरकार ने पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव मनीष रंजन का तबादला सिविल सर्विसेज बोर्ड की अनुशंसा के आलोक में किया है. कार्मिक विभाग के अवर सचिव अरुण कुमार सिन्हा की आेर से प्रभात खबर काे भेजे गये पत्र में कहा गया है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसरों के तबादले के लिए तीन अक्तूबर को पूर्व से ही सिविल सर्विसेज बोर्ड की बैठक निर्धारित थी.
एक अक्तूबर को ही बैठक से संबंधित आदेश जारी कर दिया गया था. बोर्ड की बैठक में पदाधिकारियों के तबादले पर विचार किया गया. बोर्ड की अनुशंसा पर ही अधिकारियों का स्थानांतरण-पदस्थापन किया गया है. अखबार में इस आशय की प्रकाशित खबर से इस तबादले का काेई संबंध नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










